TRENDING TAGS :
ओह! नवंबर में नहीं होगी प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी, सामने आयी ये बड़ी वजह
Rinku-Priya Wedding Postpond: सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेट जगत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की इसी माह राजधानी लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी हुई थी।
Rinku-Priya Wedding
Rinku-Priya Wedding Postpond: क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की राजधानी लखनऊ में बीते आठ जून को सगाई हुई थी। जिसके बाद दोनों परिवार पक्ष के लोग विवाह की तैयारियों में जुट गये थे। लेकिन अब यह सामने आ रहा है कि प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी की तारीख टल गयी है। जिसके बाद विवाह की तैयारियों को भी रोक दिया गया है। उल्लेखनीय है कि सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी इसी साल शिव नगरी वाराणसी में 18 नवंबर को होनी तय की गयी थी।
आखिर क्यों टली प्रिया-रिंकू की शादी की तारीख
सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेट जगत के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह की इसी माह राजधानी लखनऊ के एक होटल में रिंग सेरेमनी हुई थी। रिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए थे। सगाई के दौरान का प्रिया सरोज का एक वीडियो काफी सुर्खियों में रहा। जिसमें रिंकू सिंह के अंगूठी पहनाते समय प्रिया सरोज भावुक हो गयी थीं। वह अपने आंसूओं को रोकने की भरसक कोशिश कर रही थीं। लेकिन उनके आंसू थम ही नहीं रहे थे। प्रिया और रिंकू की रिंग सेरेमनी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव समेत कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी।
रिंग सेरेमनी के बाद शादी की तिथि भी तय कर दी गयी थी। दोनों का विवाह वाराणसी में 18 नवंबर को होना था। जिसकी तैयारियां भी अभी से शुरू कर दी गयी थी। यह भी सामने आया था कि सगाई से पहले रिंकू सिंह ने अलीगढ़ में करोड़ों का बंगला खरीदा था। शादी के बाद वह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ इसी बंगले में रहेंगे। लेकिन फिलहाल यह खबर आ रही है कि नवंबर में क्रिकेटर रिंकू सिंह की व्यस्तता के चलते शादी की तिथि को टाल दिया गया है।
शादी की नई तारीख तय नहीं
बताया जा रहा है कि नंवबर में क्रिकेट टूर्नामेंट की वजह से रिंकू सिंह काफी व्यस्त हैं। जिसके चलते शादी को टाल दिया गया है। हालांकि होटल की बुकिंग को फरवरी माह के अंत तक बढ़ा दिया गया है। फिलहाल दोनों के विवाह समारोह की कोई नई तारीख सामने नहीं आ रही है।


