TRENDING TAGS :
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में मिठाई की जांच, 45 किलोग्राम कलाकंद नष्ट, तीन नमूने लिए गए
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने 45 किलो कलाकन्द नष्ट कर 3 नमूने जांच के लिए भेजे
प्रतापगढ़ में मिठाई की जांच, 45 किलोग्राम कलाकंद नष्ट, तीन नमूने लिए गए (photo: social media )
Pratapgarh News: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ.प्र., लखनऊ के आदेश के अनुपालन में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय जैसे- खोया, पनीर, दूध, घी, मिठाइयाँ, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल, वनस्पति, रंगीन मीठे खिलौने एवं अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई कर मिलावटी खाद्य पदार्थों के भंडारण/विक्रय को प्रतिबंधित करने व आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा विभिन्न बाजारों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप न होने के संदेह पर 03 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किए गए।
खाद्य सचल दल द्वारा सिपटैन रोड, प्रतापगढ़ स्थित राजकमल के खाद्य प्रतिष्ठान से कलाकंद का एक नमूना संग्रहित करते हुए 45 किलोग्राम कलाकंद, जिसकी प्रति किग्रा कीमत ₹150 (कुल कीमत ₹6750) थी, नष्ट कराया गया।
खोया का एक नमूना संग्रहित किया
भूपियामऊ स्थित मिश्रा स्वीट्स हाउस के खाद्य प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया। विश्वनाथगंज बाजार स्थित पलस विश्वास के खाद्य प्रतिष्ठान से बर्फी का एक नमूना संग्रहित किया गया।
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न बाजारों में ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील’ वाहन द्वारा आम जनमानस को जागरूक करते हुए 26 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 02 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। उक्त के क्रम में 01 विधिक नमूना संग्रहित किया गया।
खाद्य सचल दल में रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी, डॉ. तूलिका शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।


