Pratapgarh News: मिशन शक्ति 5.0: एक दिन की बीडीओ बनी रूमा यादव, लिया योजनाओं का जायज़ा

Pratapgarh News: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत प्रतापगढ़ की रायपुर ग्रामसभा की छात्रा कुमारी रूमा यादव को एक दिन के लिए रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक की बीडीओ बनाया गया।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 30 Sept 2025 7:39 PM IST
Pratapgarh News: मिशन शक्ति 5.0: एक दिन की बीडीओ बनी रूमा यादव, लिया योजनाओं का जायज़ा
X

Pratapgarh News

Pratapgarh News: मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक दिन की खंड विकास अधिकारी रामपुर संग्रामगढ़ कुमारी रूमा यादव को बनाया गया।विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ के ग्रामसभा रायपुर की छात्रा कुमारी रूमा यादव ने इस दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसके उपरांत कार्यालय का भ्रमण/निरीक्षण के उपरांत ग्राम पंचायत सचिव के साथ पूर्व निर्धारित बैठक के दौरान सचिवों को निर्देशित भी किया गया।

बैठक के दौरान एक दिन की बीडीओ कुमारी रूमा यादव ने ग्राम पंचायत सचिवों को मिशन शक्ति अभियान 5.0 में मनरेगा योजना में सभी ग्राम पंचायतों में एक एक कार्यों पर केवल महिलाओं को ही नियोजित किया जाये। बैठक के दौरान एक दिन की बीडीओ कुमारी रूमा यादव द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि फैमिली आईडी हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माह सितम्बर 2025 हेतु प्रत्येक विकासखंड को दिया गया है 900 आवेदन का लक्ष्य पूर्ण होने पर बधाई दी गयी। इसके अतिरिक्त एक दिन की बीडीओ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति की भी समीक्षा की गयी।

रायपुर ग्रामसभा की होनहार छात्रा के एक दिन के बीडीओ बनने पर विद्यालय परिवार के बच्चों, अध्यापकों समेत पूरे गांव में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय शंकर मणि, एडीओ पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी आशीष कुमार, राजेश गुप्ता, विकास यादव, आरती शुक्ला, यशस्वी, महारानी दीन, प्रधान राकेश पटेल, प्रधान आशीष सिंह महमदपुर चारपुरा, अवधेश सिंह, अजय निर्मल श्याम मौर्य, आलोक शुक्ला, सुबीन, सागर शुक्ला, अभिषेक पांडेय, तकनीकी सहायक शिवकुमार यादव, आशुतोष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

1 / 3
Your Score0/ 3
Sanjay Pal Pratapgarh
ABOUT THE AUTHOR

Sanjay Pal Pratapgarh

Next Story