Raebareli News: रायबरेली पुलिस का बड़ा खुलासाः 15 लाख के सोने सहित अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह के 23 सदस्य गिरफ्तार

Raebareli News: पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त बिहार और झारखंड प्रदेश के रहने वाले हैं।

Narendra Singh
Published on: 19 May 2025 4:33 PM IST
raebareli news
X

raebareli news

Raebareli News: रायबरेली पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर टप्पेबाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 13 महिलाओं समेत कुल 23 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त बिहार और झारखंड प्रदेश के रहने वाले हैं। यह गिरोह रायबरेली जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में खेतों में अस्थायी डेरा डालकर रहता था और यहीं से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

डॉ. सिंह ने बताया कि यह गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को निशाना बनाता था। सोने-चांदी के जेवरात साफ करने के बहाने ये शातिर महिलाएं और पुरुष मिलकर टप्पेबाजी करते थे और मौका मिलते ही कीमती सामान लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस को इस गिरोह के सक्रिय होने की कई शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गहन छानबीन शुरू की।

पुलिस अधीक्षक ने इस ऑपरेशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह गिरोह झारखंड के हजारीबाग का है और बिना मोबाइल फोन के ही अपने पूरे नेटवर्क को संचालित करता था, जिससे इन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का दायरा राजस्थान, हरियाणा और लखनऊ समेत कई अन्य जिलों तक फैला हुआ था, जहाँ ये गांवों में जाकर महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे। डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 23 अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story