Raebareli News: रायबरेली में बिजली विभाग की तानाशाही से परेशान दिव्यांग, डीएम से लगाई गुहार

Raebareli News: दिव्यांग जनों ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है।

Narendra Singh
Published on: 22 July 2025 1:14 PM IST
Raebareli News: रायबरेली में बिजली विभाग की तानाशाही से परेशान दिव्यांग, डीएम से लगाई गुहार
X

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली में बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान दिव्यांग जनों ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। दिव्यांग जनों ने बताया कि बिजली विभाग की तानाशाही के कारण उनके घरों की बिजली काट दी गई है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्यांग जनों के घरों की बिजली जल्द से जल्द जोड़ी जाए। इसके अलावा डीएम ने बिजली विभाग को निर्देश दिए कि लो वोल्टेज की समस्या का भी समाधान किया जाए।

डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई

जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिव्यांग जनों के घरों की बिजली जोड़ दी और लो वोल्टेज की समस्या का भी समाधान किया। इससे दिव्यांग जनों को काफी राहत मिली है।

दिव्यांग जनों की प्रतिक्रिया

दिव्यांग जनों ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की पहल से उन्हें अपने घरों में बिजली की सुविधा मिल गई है,और लो वोल्टेज की भी समस्या दूर हो जाएगी।वही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि कल जय मां दुर्गे संस्थान के ए लोग आए थे हमारे पास तुरंत बिजली जुड़वा दी गई थी आज फिर ए लोग आए हैं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर तुरंत बोल दिया गया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story