Raebareli News: रायबरेली में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो भूमाफियाओं पर साढ़े 13 लाख से अधिक का जुर्माना

Raebareli News: सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने कहा कि सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Narendra Singh
Published on: 31 July 2025 1:50 PM IST
Raebareli News: रायबरेली में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: दो भूमाफियाओं पर साढ़े 13 लाख से अधिक का जुर्माना
X

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली सदर तहसील अंतर्गत अहमदपुर नजूल राजस्व ग्राम में जिला प्रशासन ने बुधवार को अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात भूमाफियाओं के अतिक्रमण को हटवा दिया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के सख्त निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार के नेतृत्व में यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

कार्रवाई के दौरान

- उमेश यादव पर जुर्माना: उमेश यादव द्वारा किए गए 1 बिस्वा से अधिक भूमि पर कब्जे को हटवाते हुए ₹7,21,050 का भारी जुर्माना ठोका गया।

- शिवनाथ सिंह पर जुर्माना: शिवनाथ सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई 1 बिस्वा से अधिक भूमि को भी मुक्त कराया गया, और उस पर ₹6,70,450 का जुर्माना लगाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट का बयान

सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने कहा कि सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और बाकी अतिक्रमणकारियों को भी सख्त चेतावनी दी गई है।

कार्रवाई में मौजूद रहे

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल रविकांत त्रिपाठी समेत सभी राजस्वकर्मी मौजूद रहे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story