Raebareli News: रायबरेली में मेडिकल स्टोर पर छापा, पकड़ा गया फिजीशियन सैंपल के 200 टैबलेट

Raebareli News: ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने तीन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान फिजीशियन सैंपल के 200 टैबलेट पकड़े गए और सात तरह की दवाओं को जब्त किया गया।

Narendra Singh
Published on: 21 Jun 2025 1:39 PM IST
Raebareli News:  रायबरेली में मेडिकल स्टोर पर छापा, पकड़ा गया फिजीशियन सैंपल के 200 टैबलेट
X

Raebareli News

Raebareli News: रायबरेली में ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने तीन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान फिजीशियन सैंपल के 200 टैबलेट पकड़े गए और सात तरह की दवाओं को जब्त किया गया। इसके अलावा चार संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए और 10 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई।

नमूनों को जांच के लिए भेजा

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

दवाओं की गुणवत्ता की जांच

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। यदि दवाएं गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया है कि वे दवाओं की गुणवत्ता का ध्यान रखें और नियमों का पालन करें।

कार्रवाई जारी रहेगी

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। वही मेडिकल स्टोर संचालक में हड़मक मचा हुआ है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

Next Story