TRENDING TAGS :
Raebareli News: रायबरेली में अज्ञात बदमाशों का तांडव, पति की हत्या और पत्नी घायल
Raebareli News: परिजनों के मुताबिक मृतक सुखदेव गल्ला व्यापारी थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सुखदेव के चार बच्चे हैं, जो घटना के वक्त नीचे वाले कमरे में सो रहे थे।
Raebareli News
Raebareli News: रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के महारानी गंज गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर कमरे में सो रहे पति की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी, जबकि पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्नी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी
मृतक सुखदेव (40 वर्ष) अपनी पत्नी सरोजनी देवी के साथ छत पर बने कमरे में सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे अज्ञात बदमाशों ने कमरे में घुसकर सुखदेव पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शोर सुनकर जागी पत्नी सरोजनी देवी को भी बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से परीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
परिजनों का बयान
परिजनों के मुताबिक मृतक सुखदेव गल्ला व्यापारी थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सुखदेव के चार बच्चे हैं, जो घटना के वक्त नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही हैं।
1 / 7
पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू करने में कितनी देर बाद पहुंची? -
See Source Article Next Story


