Shravasti News: सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार की कवायद: डीएम ने विभागाध्यक्षों को दिए प्रगति लाने के निर्देश

Shravasti News: बैठक में डीएम ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की।

Radheshyam Mishra
Published on: 22 May 2025 6:08 PM IST
Shravasti News: सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार की कवायद: डीएम ने विभागाध्यक्षों को दिए प्रगति लाने के निर्देश
X

सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार की कवायद  (photo: social media )

Shravasti News: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने खराब रैंकिंग वाले विभागाध्यक्षों को कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया है।

डीएम को समीक्षा के दौरान पता चला कि माह अप्रैल, 2025 में जनपद श्रावस्ती की विकास एवं राजस्व कार्याे संयुक्त रैंक 18 है। माह-अप्रैल, 2025 में जनपद श्रावस्ती को कुल 88 कार्यक्रमों में से 49 कार्यक्रमों में ए+, व, ए श्रेणी, 4 कार्यक्रमों में बी श्रेणी, 3 कार्यकमो में सी श्रेणी, 3 कार्यक्रमो में डी श्रेणी, 3 कार्यक्रमों में ई श्रेणी एवं 26 कार्यक्रमों में NA प्राप्त हुआ है। ऊर्जा, कृषि, ग्रामीण अभियंत्रण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दिब्यांगजन सशक्तिकरण, दुग्ध विकास, पंचायतीराज, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पशुधन, पिछडा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, श्रम एवं सेवायोजन, समाज कल्याण, सहकारिता, सिचाई एवं जल संसाधन विभागो के कार्यक्रमो में ए+ एवं ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। इसके अलावा ग्राम्य विकास, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, प्राथमिक शिक्षा, नियोजन, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, लोक शिकायत (निर्माण कार्य) विभागों के कार्यक्रमों में श्रेणी यथा- बी, सी, डी व ई श्रेणी प्राप्त हुये हैं। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर अपनी देख-रेख में शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराने हेतु निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत एवं सड़कों के अनुरक्षण योजना में जनपद टॉप-5 में

वहीं माह अप्रैल, 2025 में प्रर्दशित योजनाओं में से प्रदेश में 5वां राज्य वित आयोग ग्राम पंचायत एवं सड़कों के अनुरक्षण योजना में जनपद टॉप-5 में है। माह अप्रैल, 2025 में प्रर्दशित योजनाओं में से प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं ओ०डी०ओ०पी० वित्त पोषण योजना में अन्तिम 5 जनपदों में है।

इस अवसर पर सीडीओ शाहिद अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए के सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के पी मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 मानव, जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल, अग्रणी जिला प्रबन्धक जुगल किशोर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

1 / 4
Your Score0/ 4
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story