Shravasti News: संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा श्रावस्ती पहुंची, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्टृवाद को बताया ढकोसला, भाजपाईयों ने सिरसिया में निकाली तिरंगा यात्रा

Shravasti News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में अपनी गिरती साख को बचाने के लिए भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कुश्ती लड़ रहे थे। दिखावे के बाद जनता की इच्छा के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर युद्ध विराम की घोषणा कर दी।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 22 May 2025 9:35 PM IST
Shravasti News
X

Shravasti News (Social Media)

Shravasti News: यूपी के श्रावस्ती में गुरुवार को अपनी जनता पार्टी की संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा पहुंची। यात्रा के साथ पार्टी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। श्रावस्ती में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बता दें कि यह यात्रा 15 मार्च से सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के महानायक कांशीराम की जन्म जयंती पर निकाली जा रही है। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में अपनी गिरती साख को बचाने के लिए भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कुश्ती लड़ रहे थे। दिखावे के बाद जनता की इच्छा के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर युद्ध विराम की घोषणा कर दी।कहा कि भाजपा की 400 पार का सपना बिखर कर रह गया।कहा संविधान तो बच गया है परन्तु खतरा अभी भी बना हुआ है। इसलिए भाजपा के बहकावे में न आवें। उन्होंने

जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि जातीय जनगणना ही हमारी यात्रा की प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने घोषणा तो कर दी है, लेकिन उनके चाल चरित्र व चेहरे से नहीं लगता कि यह कुछ करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जातिगत जनगणना बिहार चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए घोषणा की है। जब तक व्यावहारिक रूप से इसे घोषणा नहीं किया जाता, तब तक हमें शक है कि जातीय जनगणना वह कराएंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम के सेना पर दिए बयान पर कहा कि भाजपा की सोच बहुत घटिया है। सेना व सैनिक अपनी जान हथेली पर रखकर सीमा की सुरक्षा करते हैं, तब 140 करोड़ लोग चैन की नींद सोते हैं। भाजपा के तमाम नेता कुछ भी बयान देते रहते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक सवाल के जबाब में कहा कि उनका राष्ट्रवाद स्वाभाविक रूप से ढकोसला व छलवा है। मौर्य ने कहा कि यह लोग देशद्रोही हैं, देश बेच रहे हैं। साथ ही जनता के दुश्मन हैं। यदि राष्ट्रवादी होते तो सेना का सम्मान करते। भाजपा ने बयान देने वालों पर कार्रवाई न करके अप्रत्यक्ष रूप से सहमति जता दी है। उन्होंने दरगाह मेले पर रोक के सवाल पर कहा कि

इसे यथावत चलने देना चाहिए था। यदि सरकार रोक लगाती है तो इसका मतलब साफ है कि सरकार जातीय व धार्मिक कुंठा से ग्रसित हैं। और संविधान विरोधी कार्य कर रही है। इनके इस कृत्य को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

वही दुसरी तरफ भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को परास्त करने पर सेना के सम्मान में सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम प्रधान व बीडीसी ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान एमएलसी पदमसेन चौधरी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मिश्रीलाल वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिक के बैनर तले सिरसिया में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर सिरसिया से होते हुए दुर्गा मंदिर तक गई। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। दौरान एमएलसी पदमसेन चौधरी ने कहाकि पहलगाम की आतंकवादी घटना के बाद भारतीय सेना ने जैसे पाकिस्तान में घुसकर जो आतंकवाद की कमर तोड़ी यह हम हर भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। कहा आज पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान का आतंकवाद परस्त चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान की छाती पर चढ़कर पहलगाम की घटना का जवाब दिया है। आज पूरा देश भारतीय सेना की जय जयकार कर रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, महेश मिश्रा, संजय कैराती पटेल, रमन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी,दिवाकर शुक्ल,सत्यव्रत सिंह, अरविंद गुप्ता, राकेश सिंह सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story