Shravasti News: DM और SP ने मोहर्रम के मद्देनजर कर्बला स्थल का किया निरीक्षण

Shravasti News: इस दौरान द्वय अधिकारियों ने विकास खण्ड इकौना के अंतर्गत ग्राम खावां पोखर में ताजिया रखे जाने वाले कर्बला स्थल का निरीक्षण किया।

Radheshyam Mishra
Published on: 2 July 2025 6:18 PM IST (Updated on: 2 July 2025 6:33 PM IST)
Shravasti News: DM और SP ने मोहर्रम के मद्देनजर कर्बला स्थल का किया निरीक्षण
X

DM और SP ने मोहर्रम के मद्देनजर कर्बला स्थल का किया निरीक्षण   (photo: social media )

Shravasti News: डीएम अजय कुमार द्विवेदी एवं एसपी घनश्याम चौरसिया ने मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर ताजिया रखे जाने वाले कर्बला स्थलों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान द्वय अधिकारियों ने विकास खण्ड इकौना के अंतर्गत ग्राम खावां पोखर में ताजिया रखे जाने वाले कर्बला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर उपस्थिति अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूरा करने तथा मोहर्रम को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने दोनों समुदायों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रांत नागरिकों से भी वार्ता कर जानकारी ली, जिस पर दोनों धर्मों के समुदायों द्वारा चयनित स्थल के सम्बन्ध में सहमति व्यक्त की गई।

डीएम ने मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर जनपद वासियों से अपील की कि किसी भी तरह की यदि कोई सम्भावित घटना की अशंका हो तो तत्काल अपने क्षेत्र के थानाध्यक्ष व उप जिला मजिस्ट्रेट को सूचित करें। उन्होने अधिकारियों को कर्बला परिसर में विशेष साफ-सफाई, उचित प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह तैयार रहेगा।

बैठक में द्वय अधिकारियों ने सभी की समस्याएं एवं सुझाव ध्यानपूर्वक सुना

निरीक्षण के बाद द्वय अधिकारियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय दहावर कला में दोनों धर्मों के संभ्रांत व्यक्तियों, गणमान्य नागरिकों तथा ताजियादारों के साथ बैठक की। बैठक में द्वय अधिकारियों ने सभी की समस्याएं एवं सुझाव ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी समस्या हो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, उपजिलाधिकारी इकौना ओम प्रकाश, पुलिस क्षेत्रधिकारी इकौना, खण्ड विकास अधिकारी इकौना सहित सम्बन्धित थानाध्यक्ष, लेखपाल व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story