Shravasti News: श्रावस्ती पुलिस ने "नशा विरोध पखवाड़ा" के अंतर्गत निकाली जन-जागरूकता रैली , आम जनमानस को दिलाई शपथ

Shravasti News: जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ नशा मुक्ति जन-जागरूकता रैली मंगलवार को निकाली गई।

Radheshyam Mishra
Published on: 24 Jun 2025 5:57 PM IST
Shravasti News: श्रावस्ती पुलिस ने नशा विरोध पखवाड़ा के अंतर्गत निकाली जन-जागरूकता रैली , आम जनमानस को दिलाई शपथ
X

श्रावस्ती पुलिस ने "नशा विरोध पखवाड़ा" के अंतर्गत निकाली जन-जागरूकता रैली  (photo: social media ) 

Shravasti News: एसपी घनश्याम चौरसिया के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के पर्यवेक्षण में गत 12 जून से 26 जून 2025 तक जनपद में चलने वाले "नशा विरोध पखवाड़ा" कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को जन जागरूकता बढ़ाने एवं नशा मुक्त समाज बनाने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान नशा से होने वाले नुकसान के बारे में आम नागरिकों को बताया गया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में एक साथ नशा मुक्ति जन-जागरूकता रैली मंगलवार को निकाली गई। साथ ही पुलिस बल द्वारा बाजार, सार्वजनिक स्थलों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रैली निकालकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों को बताया गया। इसी क्रम में थाना सिरसिया, थाना इकौना, थाना हरदत्तनगर गिरंट,थाना गिलौला ,थाना कोतवाली भिनगा सहित विभिन्न थानों में पुलिस एवं यातायात विभाग ने बड़े स्तर पर रैली निकाली गई। इस मौके पर थानों के स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, युवाओं व छात्र रैली में प्रतिभाग लिया और नशा न करने की शपथ ली।


नशा एक बर्बादी है

रैली के दौरान “नशा छोड़ो, जीवन संवारो”, “नशा एक बर्बादी है”, “स्वस्थ जीवन की पहली शर्त – नशा मुक्त समाज”जैसे प्रेरक स्लोगन न नारों से क्षेत्रीय वातावरण गूंजायमान रहा।इस दौरान आमजन ने स्वेच्छा व उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया। बता दें कि यह अभियान जनपद श्रावस्ती पुलिस ने नशे के खिलाफ एक सशक्त सामाजिक संदेश के रूप में जनमानस तक पहुँचाने का काम किया।



1 / 8
Your Score0/ 8
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story