Siddharthnagar News: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: फर्जी मुकदमे के खिलाफ आवाज

Siddharthnagar News: कांग्रेस पार्टी योगी सरकार की इस दुराग्रहपूर्ण और दमनात्मक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है और महामहिम राज्यपाल जी से मांग करती है कि प्रदेश अध्यक्ष और अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।

Intejar Haider
Published on: 14 July 2025 3:54 PM IST
Siddharthnagar News: कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: फर्जी मुकदमे के खिलाफ आवाज
X

Congress Protest  (photo: social media )

Siddharthnagar News: वाराणसी के सिगरा थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोहेल अहमद के नेतृत्व में इटवा तहसील पर प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी इटवा को सौंपा। इस दौरान उनके साथ 10 अन्य कांग्रेसजन भी शामिल थे, जिन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि 10 जुलाई 2025 को वाराणसी में जल भराव, ध्वस्त सीवर, पीड़ित दुकानदारों और कांवर यात्रियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निकाली गई पोल खोल पदयात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और 10 अन्य कांग्रेसजनों के विरुद्ध दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी योगी सरकार की इस दुराग्रहपूर्ण और दमनात्मक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करती है और महामहिम राज्यपाल जी से मांग करती है कि प्रदेश अध्यक्ष और अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।

कांग्रेस का आरोप

पूर्व प्रदेश सचिव नादिर सलाम एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जावेद मुकीम ने कहा कि काशी जैसे धार्मिक मान्यता वाले शहर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। सामान्य जीवन को छोड़िए सावन के इस पवित्र मास में भी श्रृद्धालुओं की सुविधा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है और जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास किया तो उनके और कांग्रेस के तमाम लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज लोकतंत्र को कुचलने का काम किया जा रहा है ,जिसे हम कांग्रेस के लोग कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस अवसर पर मैनुद्दीन, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, रियाज मनिहार, ऋषिकेश मिश्रा, अफसार अहमद, सरफराज अहमद मास्टर फूलचंद प्रेम तिवारी शमशाद अहमद, नफीस चौधरी, महफूज चौधरी गौचरण यादव कायर प्रधान, दिवाकर त्रिपाठी, रियाजउद्दीन राईनी, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, डॉ प्रमोद कुमार, शकील अहमद, उस्मान अली, अर्जुन कनौजिया, अब्दुल समद, उमेर अहमद, फूलचंद सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे।

1 / 9
Your Score0/ 9
Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story