Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कटेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने सोमवार को सिद्धार्थनगर स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन कटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया।

Intejar Haider
Published on: 14 July 2025 1:39 PM IST
Siddharthnagar News: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कटेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
X

Siddharthnagar News: श्रावण मास के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने सोमवार को सिद्धार्थनगर स्थित प्रसिद्ध एवं प्राचीन कटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। उन्होंने पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।डॉ. द्विवेदी ने मंदिर परिसर में मौजूद शिवभक्तों और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।इस अवसर पर डॉ. द्विवेदी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है, और इस महीने में की गई भक्ति और उपासना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

उन्होंने कहा कि श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया पूजन न केवल आत्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।डॉ. द्विवेदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखते हुए हमें प्रकृति की रक्षा के लिए भी सजग रहना चाहिए।इस धार्मिक आयोजन में प्रिंस मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, प्रदीप यादव, अयसराम, गौरव मिश्रा, किशन जायसवाल, सत्यम मोदनवाल और विकास चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story