Siddharthnagar News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 62 वाहनों का चालान

Siddharthnagar News: अभियान की कमान प्रभारी यातायात अमरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ संभाली।

Intejar Haider
Published on: 28 Aug 2025 6:50 PM IST
Siddharthnagar News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 62 वाहनों का चालान
X

सिद्धार्थनगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई  (photo: social media )

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा सीओ यातायात सुजीत कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान की कमान प्रभारी यातायात अमरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ संभाली।

गुरुवार को यह अभियान मुख्य रूप से साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पंप तिराहा, कस्बा बर्डपुर, ककरहवा एवं कपिलवस्तु क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान पीए सिस्टम के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने तथा गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 62 वाहनों का चालान किया गया। इनसे ₹78,500 का शमन शुल्क वसूला गया।

अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को भी हटवाया गया

इसके अलावा, सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को भी हटवाया गया, जो दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे थे। ये सभी कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई।

पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनहित में सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।

1 / 10
Your Score0/ 10
Intejar Haider
ABOUT THE AUTHOR

Intejar Haider

Next Story