TRENDING TAGS :
Sitapur News: सीतापुर जेल में बंद आज़म खान से परिजनों ने की मुलाकात, अदीब बोलेः जेल तो जेल होती है...
Sitapur News: आज़म खान की पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अदीब आज़म सीतापुर जिला कारागार पहुंचे, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक आज़म खान से मुलाकात की।
Sitapur News
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान से मिलने उनके परिजन पहुंचे। सोमवार को आज़म खान की पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अदीब आज़म सीतापुर जिला कारागार पहुंचे, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक आज़म खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जेल से बाहर आकर जब मीडिया ने बात की तो बेटे अदीब आज़म का दर्द छलक पड़ा।
उन्होंने कहा, “जेल तो जेल होती है, चाहे वो हीरे की बनी हो या सोने की, वहां परेशानी तो होती ही है।“ उनके बयान से यह साफ झलक रहा था कि परिवार आज़म खान की लगातार जेल में बंद रहने को लेकर मानसिक रूप से बेहद परेशान है। जब आज़म खान की तबीयत को लेकर सवाल किया गया, तो अदीब ने कहा कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक है।
वहीं, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा ने भी पुष्टि की कि आज़म खान की तबीयत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रामपुर की जनता को कोई संदेश देने के सवाल पर तंजीम फातिमा ने कहा, “कोई संदेश नहीं है।“ उनके इस जवाब से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि परिवार मौजूदा राजनीतिक हालात और पार्टी की भूमिका को लेकर निराश है। गौरतलब है कि आज़म खान पिछले लंबे समय से जेल में बंद हैं और इस दौरान समाजवादी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का उनसे न मिलना परिवार की हताशा का कारण बनता दिखाई दे रहा है। परिवार को अब न्यायिक प्रक्रिया और न्यायपालिका से ही उम्मीदें हैं।


