Sonbhadra News: बारिश की बूंदों के बीच गूंजा आजादी का जयघोष, मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sonbhadra News: बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि हर घर तिरंगा मुहिम.. के तहत प्रशासनिक अमला, आजादी पर्व की अलख जगाने के लिए, तिरंगा लेकर सड़क पर निकल पड़ा है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 13 Aug 2025 3:17 PM IST
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News

Sonbhadra News: जिला मुख्यालय पर बुधवार को बारिश की बूंदों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली गई। भोर से ही हो रही मजे की बारिश के बीच, जब आजादी के जयघोष सुनाई दिए तो एकबारगी नगर के लोग भी चौंक उठे। बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि हर घर तिरंगा मुहिम.. के तहत प्रशासनिक अमला, आजादी पर्व की अलख जगाने के लिए, तिरंगा लेकर सड़क पर निकल पड़ा है।

आंदोलन का रूप ले चुकी है हर घर तिरंगा मुहिमः डीएम

डीएम बीएन सिंह की अगुवाई और सीडीओ जागृति अवस्थी (आईएएस) सहित अन्य की मौजूदगी में स्वर्णजयंती चौक से निकली तिरंगा यात्रा का सदर जिला कचहरी/तहसील परिसर के पास समापन किया गया। डीएम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति को प्रोत्साहित करना था।

अभियान के जरिए इसको लेकर चेतना जगाने में सफलता मिली है। वहीं, यह अभियान अब जन भागीदारी के चलते, एक आंदोलन का रूप ले चुका है। कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि देश की एकता, अखण्डता और प्यार का प्रतीक भी है। उन्होंने जिले के लोगो से अपील की कि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराएं और आजादी के जज्बे को जगाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रत्येक नागरिक का तिरंगे से भावनात्मक जुड़ावः सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वर्ष 2022 में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था। प्रत्येक वर्ष में इस अभियान में भागीदारी निभाने वालों की संख्या और इसका दायरा बढ़ता जा रहा है जिससे यह प्रदर्शित होता है कि प्रत्येक नागरिक अपने तिरंगे के प्रति भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है।

बताते चलें कि तिरंगा यात्रा के जरिए आजादी पर्व की अलख जगाने की मुहिम तीन दिन से जारी है। गत सोमवार को कलेक्ट्रट परिसर से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई थी। मुख्यालय स्थित यानी राबटर्सगंज के मध्य स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में तिरंगा महोत्सव का आयोजन किया गया था। वहीं, दुद्धी तहसील मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। बुधवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा यानी तिरंगा मार्च के जरिए, लोगों को आजादी का पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया गया और अमर शहीदों के योगदान का स्मरण कराते हुए, उनसे सीख लेकर देशभक्ति-आजादी के जज्बे को बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

इनकी-इनकी रही प्रमुख मौजूदगी

तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांधु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकरी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।

1 / 9
Your Score0/ 9
Kaushlendra Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Kaushlendra Pandey

Next Story