वह शुद्धि क्या करेंगे...हिंदूवादी संगठन के ‘जलाभिषेक’ पर स्वामी प्रसाद मौर्य का करारा पलटवार, बोलेः मैं अपने बयान पर कायम...

Swami Prasad Maurya: विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा उनके आवास पर जलाभिषेक के आह्वान पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर कहा कि वह कांवड़ियों को लेकर दिये गये अपने बयान पर कायम हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 24 July 2025 11:09 AM IST
Swami Prasad Maurya
X

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांवड़ियों को लेकर दिये गये बयान पर हंगामा मचा हुआ है। स्वामी प्रसाद के बयान पर आपत्ति जताते हुए विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर “जलाभिषेक“ करने की बात कही है। विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर गुरूवार को स्वामी प्रसाद के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।

भाजपा सरकार द्वारा संरक्षित गुंडे-माफिया अपराधी हैंः स्वामी प्रसाद

विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा उनके आवास पर जलाभिषेक के आह्वान पर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर कहा कि वह कांवड़ियों को लेकर दिये गये अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने फिर दोहराया कि जिसका आराध्य इतना भोला-भाला हो कि सभी लोग ही उसे भोले बाबा बुलाते हों। उसके भक्त इतने ज्यादा कुख्यात अपराधी तो नहीं हो सकते हैं कि वो सड़कों पर तोड़-फोड़ मचाएं। वाहनों को तोड़े और लोगों के साथ भी मारपीट करें। ये सब भोले बाबा के भक्त कांवड़िये तो बिल्कुल नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अब यह सवाल उठता है कि आखिर उनके रूप में यह सब कौन कर रहा है? इसका सीधा मतलब है भाजपा सरकार द्वारा संरक्षित गुंडे-माफिया ही अपराधी हैं जो इस तरह से कहर बरपाकर भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा इसी तरह से शासन करना चाहती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग शुद्धि की बात कर रहे हैं। कहीं वह सब भी सत्ता संरक्षित गुंडे-माफिया ही तो नहीं है।

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जलाभिषेक करने पर कटाक्ष करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन लोगों का मन, मस्तिक और विचार पहले से ही गंदा है। वह दूसरे की शुद्धि क्या ही करेंगे? उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बयान दिया था कि भगवान शिव को भोलेबाबा कहा जाता है और ये कांवड़िये उनके नाम पर उपद्रव मचा रहे हैं। ये कांवड़िये नहीं हैं बल्कि सत्ता संरक्षित गुंडे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि कांवड़ियों के इन सारे कारनामों की रिकॉर्डिंग हैं। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story