TRENDING TAGS :
बीजेपी में चल रही कुर्सी की लड़ाई...सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साधा निशाना, बोलेः CM के भी पीछे...
Akhilesh Yadav News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह दूसरी पार्टियों पर आरोप लगा रही है। लेकिन, खुद की पार्टी में चल रहे घमासान को संभाल नहीं पा रहे हैं।
Akhilesh Yadav News
Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आने लगे हैं। वैसे-वैसे भाजपा के अंदर कुर्सी की लड़ाई शुरू हो गयी है। सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार तो छोड़िए! इसके अंदर काम कर रहे अधिकारियों में भी कुर्सियों की लड़ाई चल रही है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह दूसरी पार्टियों पर आरोप लगा रही है। लेकिन, खुद की पार्टी में चल रहे घमासान को संभाल नहीं पा रहे हैं। भाजपा सरकार में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ मची हुई। यहां बड़े चेहरे एक-दूसरे के पीछे पड़े हुए है। हाईकमान से एक-दूसरे की शिकायत कर रहे हैं।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में खुद सीएम भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके सरकार के ही लोग सीएम के पीछे पड़े हुए है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सरकार के मुखिया के पीछे उसी के लोग पड़े हुए हो। तब फिर इस सरकार में अधिकारी किस तरह बच सकेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अफसरों का भी यही हाल है। बड़े अधिकारी आपस में ही कुर्सी के वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं।
कानपुर में सीएमओ की कुर्सी पर लड़ाई
अखिलेश ने कानपुर में सीएमओ और डीएम के बीच हुए घमासान का किस्सा बताया। कहा जब सरकार चला रहे लोग ही आपस में कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं तो अधिकारी क्यों न लड़े। उन्होंने कहा कि स्थिति तो यह हो गई है कि एक सीएमओ की कुर्सी के लिए दो लोग लड़ रहे हैं। एक जो कोर्ट में मुकदमा जीत के आया है और दूसरा जिसे शासन ने भेजा है।


