Unnao News : साक्षी महाराज का विवादित बयान... धर्मनिरपेक्षता एक बकवास शब्द है! "दिया तर्क कहा"- कोई भी व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता?

Unnao News: साक्षी महाराज ने साफ शब्दों में कहा कि "कोई भी व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता। अगर कोई ऐसा कहता है, तो वह बकवास कर रहा है।

Shaban Malik
Published on: 28 Jun 2025 1:15 PM IST
Unnao News : साक्षी महाराज का विवादित बयान... धर्मनिरपेक्षता एक बकवास शब्द है! दिया तर्क कहा- कोई भी व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता?
X

Unnao News

Unnao News: उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने कैंप कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और देश की धर्मनिरपेक्षता पर तीखी टिप्पणियां कीं।

साक्षी महाराज ने साफ शब्दों में कहा कि "कोई भी व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता। अगर कोई ऐसा कहता है, तो वह बकवास कर रहा है।" उन्होंने संविधान से 'सेकुलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द हटाने की वकालत करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया है और इन शब्दों को जोड़ना देश के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे "पाप" करार देते हुए तर्क दिया कि जैसे आंख का धर्म देखना है, कान का सुनना, अग्नि का जलना, वैसे ही इंसान का धर्म भी स्थायी होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता।

साक्षी महाराज ने खुद को धर्माचार्य बताते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा विद्वान भी उनसे बहस कर ले, लेकिन धर्मनिरपेक्षता का तर्क नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में आने से पहले भी धर्मनिरपेक्षता के विरोध में थे और आज भी उसी विचारधारा पर कायम हैं। उनके मुताबिक, धर्मनिरपेक्ष शब्द देश को बर्बादी की ओर ले जाने वाला है।

इसी दौरान, उन्होंने इटावा में कथावाचक के फर्जी पहचान पत्र के मामले पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह व्यक्ति एक आधार कार्ड में ब्राह्मण, तो दूसरे में यादव है। क्या यह रोहिंग्या है? क्या यह आतंकवादी है जो पहचान छिपाकर रह रहा है?" साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर जातिवाद का जहर फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति सिर्फ जाति के नाम पर भ्रम फैलाने की है।

रावण और राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रावण ब्राह्मण था और राम ठाकुर। लेकिन रावण की पूजा नहीं होती, क्योंकि उसने छल किया। उन्होंने कहा, “देश में पूजा गुणों की होती है, जाति की नहीं।”Unnao News : साक्षी महाराज का विवादित बयान... धर्मनिरपेक्षता एक बकवास शब्द है! "दिया तर्क कहा" - कोई भी व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता?

उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने कैंप कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और देश की धर्मनिरपेक्षता पर तीखी टिप्पणियां कीं।

साक्षी महाराज ने साफ शब्दों में कहा कि "कोई भी व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता। अगर कोई ऐसा कहता है, तो वह बकवास कर रहा है।" उन्होंने संविधान से 'सेकुलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द हटाने की वकालत करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से संवैधानिक प्रक्रिया है और इन शब्दों को जोड़ना देश के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे "पाप" करार देते हुए तर्क दिया कि जैसे आंख का धर्म देखना है, कान का सुनना, अग्नि का जलना, वैसे ही इंसान का धर्म भी स्थायी होता है, जिसे बदला नहीं जा सकता।

साक्षी महाराज ने खुद को धर्माचार्य बताते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा विद्वान भी उनसे बहस कर ले, लेकिन धर्मनिरपेक्षता का तर्क नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में आने से पहले भी धर्मनिरपेक्षता के विरोध में थे और आज भी उसी विचारधारा पर कायम हैं। उनके मुताबिक, धर्मनिरपेक्ष शब्द देश को बर्बादी की ओर ले जाने वाला है।

इसी दौरान, उन्होंने इटावा में कथावाचक के फर्जी पहचान पत्र के मामले पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह व्यक्ति एक आधार कार्ड में ब्राह्मण, तो दूसरे में यादव है। क्या यह रोहिंग्या है? क्या यह आतंकवादी है जो पहचान छिपाकर रह रहा है?" साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर जातिवाद का जहर फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति सिर्फ जाति के नाम पर भ्रम फैलाने की है।रावण और राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रावण ब्राह्मण था और राम ठाकुर। लेकिन रावण की पूजा नहीं होती, क्योंकि उसने छल किया। उन्होंने कहा, “देश में पूजा गुणों की होती है, जाति की नहीं।”

1 / 8
Your Score0/ 8
Shaban Malik
ABOUT THE AUTHOR

Shaban Malik

Next Story