UP News: योगी- मोदी की मुलाकात से UP में बढ़ी बड़े बदलाव की आशंका, भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

UP News: उत्तर प्रदेश बीजेपी को जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। दिल्ली में सीएम योगी की पीएम मोदी और जेपी नड्डा से अहम मुलाकात हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चयन पर गहन चर्चा हुई। जल्द बड़ा ऐलान हो सकता है।

Shivam Shrivastava
Published on: 19 July 2025 7:26 PM IST (Updated on: 19 July 2025 7:33 PM IST)
UP News: योगी- मोदी की मुलाकात से UP में बढ़ी बड़े बदलाव की आशंका, भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष
X

UP News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने दिल्ली दौरे के पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात करीब 1 घंटे से ज्यादा चली। दोनों के बीच काफी गहन चर्चा हुई। चर्चा का विषय यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रही।

प्रधानमंत्री से मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। इस मीटिंग में भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष गहन वार्ता हुई। बता दें, इस समय प्रदेश में नये अध्यक्ष के आगमन को लेकर चर्चा तेज है।


मुलाकात को माना जा रहा बेहद अहम

पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही। इस समय देश के कई राज्यों में बीजेपी अपने प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान कर चुकी हैं। लेकिन, अभी तक उत्तर प्रदेश को लेकर पेंच फंसा ही हुआ है।

प्रदेश में नाम को लेकर तेज हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर अटकलें तेज हैं। कई नामों की चर्चा लगातार पार्टी के गलियारों में चल रही है। लेकिन अब तक अंतिम मुहर नहीं लग पाई है। वहीं देश के कई अन्य राज्यों में बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। जिससे यूपी में देरी पर सवाल उठने लगे थे।

केशव मौर्य बन सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के भीतर चल रही हलचल और सूत्रों की मानें तो राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शीघ्र ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके पीछे की वजह है उन्हें पार्टी का अगला प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व इस पद के लिए मौर्य के नाम पर लगभग सहमत हो चुका है और जल्द ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। कहा जा रहा है कि यह बदलाव 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक रूप से किया जा रहा है।

2017 की प्रचंड जीत के समय भी अध्यक्ष थे केशव मौर्य

गौरतलब है कि 2017 में जब बीजेपी ने यूपी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। तब भी केशव प्रसाद मौर्य ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। अब जब वह फिर से 2027 में 2017 दोहराने की बात कर रहे हैं। तो यह अटकलें तेज हो गई हैं कि भाजपा उन्हें दोबारा संगठन की कमान सौंपने जा रही है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story