Kaun hai CO Rishika Singh: कौन हैं CO ऋषिका सिंह, जिन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान महिला के पैर दबाकर की मदद

Kaun hai CO Rishika Singh :मुजफ्फरनगर की CO ऋषिका सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह महिला कांवड़ यात्री के पैर दबाती नजर आ रही हैं। इस सेवा भाव को लेकर अखिलेश यादव ने भी सराहा। जानिए, 2022 बैच की इस पीपीएस अधिकारी की यूपीएससी में कई असफलताओं के बाद यूपी पीएससी तक पहुंचने की प्रेरणादायक यात्रा।

Shivam Shrivastava
Published on: 19 July 2025 4:19 PM IST
Kaun hai CO Rishika Singh: कौन हैं CO ऋषिका सिंह, जिन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान महिला के पैर दबाकर की मदद
X

Kaun hai CO Rishika Singh: मुजफ्फरनगर की CO ऋषिका सिंह का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ। जिसमें वह महिला कांवड़ यात्री के पैर दबाती दिख रही हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर चर्चा का माहौल है और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इसे सराहा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है। आइए जानते हैं इस 2022 बैच की पीपीएस अधिकारी की पूरी कहानी जिन्होंने कई असफलताओं के बावजूद अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से यूपी पीएससी तक का सफर तय किया।

कौन हैं CO ऋषिका सिंह?

ऋषिका सिंह, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना में CO के पद पर तैनात हैं। लखनऊ की निवासी ऋषिका का जन्म 1993 में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद पीपीएस अधिकारी बनने का सपना देखा था और अपने दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयासों से 2022 बैच में यूपी पीएससी की परीक्षा पास की। मुरादाबाद में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में हुई। जहां वे वर्तमान में CO के पद पर कार्यरत हैं।

ऋषिका सिंह की शिक्षा यात्रा

ऋषिका ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ से की थी और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई की। हालांकि, उनका प्राथमिक लक्ष्य एमबीए करना था और इसके लिए उन्होंने CAT की तैयारी भी शुरू की। लेकिन वह इसमें खुद को ज्यादा नहीं लगा पाईं। इसके बाद, उन्होंने एमबीए की दिशा बदलकर सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।

सिविल सेवा में कठिन यात्रा

ऋषिका की सिविल सेवा यात्रा सरल नहीं थी। उन्होंने 2019 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। 2020 में उन्होंने मेन्स परीक्षा पास की लेकिन इंटरव्यू में उनका चयन नहीं हो पाया। लगातार असफलताओं के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी और 2021 में दिल्ली छोड़कर लखनऊ वापस आ गईं। यहां, उन्होंने फिर से कड़ी मेहनत की और आखिरकार 2022 में यूपी पीएससी में उनका चयन हुआ।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story