TRENDING TAGS :
UP New DGP: कौन होगा यूपी का नया डीजीपी? प्रशांत कुमार के बाद इन अफसरों के नामों पर चर्चा तेज
UP New DGP: उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार इस महीने के अंत में पद से रिटायर होने वाले हैं।
UP New DGP
UP New DGP: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग के नए मुखिया के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार इसी महीने 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद कौन होगा नया डीजीपी इसे लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस विभाग के नए मुखिया के लिए किसी फिलहाल सरकार को ऐसे चेहरे की तलाश है जो पूरे विभाग की जिम्मेदारी बड़े ही अच्छे से संभाल सके। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि इस महीने यूपी में तीन डीजी रैंक के अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिसमें डीजीपी प्रशांत कुमार, डीजी जेल पीवी रामशास्त्री और डीजी टेलीकॉम संजय एम तरड़े हैं।
फिलहाल यूपी में डीजीपी प्रशांत कुमार के रियाटर हो जाने के बाद कई लोगों के नामों के चर्चा तेज है। जिनमें सबसे ऊपर दलजीत सिंह चौधरी का नाम है। इसके अलावा अतुल शर्मा और राजीव कृष्ण को भी डीजीपी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
इन अधिकारियों के नामों की चर्चा तेज
दलजीत सिंह चौधरी: यूपी के नए डीजीपी के लिए फिलहाल सबसे ऊपर दलजीत सिंह चौधरी का नाम चला रहा है। ये 1990 बैच के यूपी कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। दलजीत सिंह भारत की सीमा सुरक्षा बल के वर्तमान महानिदेशक और सशस्त्र सीमा बल के पूर्व महानिदेशक हैं, पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष निदेशक और अतिरिक्त महानिदेशक थे। ये उत्तर प्रदेश पुलिस में एडीजी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्यरत रह चुके हैं।
आलोक शर्मा: यूपी डीजीपी के लिए अतुल शर्मा का नाम भी काफी सुर्ख़ियों में है। जो कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। ये 1991 बैच के अधिकारी है। ये वर्तमान में एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की कमान संभाल रहे हैं। इस पद के लिए इनका कार्यकाल दिसंबर 2025 तक है।
राजीव कृष्ण: राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है। जिनके नाम की चर्चा यूपी के नए डीजीपी के लिए तेज मानी जा रही है। वर्तमान में राजीव कृष्ण यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ विजिलेंस के निदेशक भी है। अभी कुछ समय पहले ही ये पुलिस भर्ती में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सुर्ख़ियों में छाये थे।


