शादी के बाद भी क्यों बिगड़ते हैं रिश्ते? प्रेमानंद महाराज ने बतायी वजह, बोलेः अब तो सुधर जाओ...

Premanand Ji Maharaj: एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि आज के जमाने में चाहे वह खुद से विवाह किया जाए या फिर घर वाले करें। लेकिन शादी के बाद ही रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 Jun 2025 6:17 PM IST
Premanand Ji Maharaj
X

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के वृंदावन में मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज से भेंट करने के लिए दूर-दराज से भक्त आते हैं। प्रेमानंद महाराज के समक्ष भक्त अपनी मन की सभी दुविधाओं को बड़ी ही सरलता के साथ कह देते हैं और महाराज भी उनकी शंकाओं का सहजता के साथ निवारण करते हैं। प्रेमानंद महाराज से कई नामचीन लोग भी मुलाकात करने के लिए पहुंचते है।

हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी भी महाराज के आश्रम पहुंचे थे। ‘भगवान के किस रूप की आराधना करनी चाहिए’ ये सवाल महाराज से किया था। जिसका उन्होंने बेहद भावपूर्ण और सरल अंदाज में जवाब देकर प्रहलाद मोदी की जिज्ञासा को शांत किया था। ऐसे ही एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि आज के जमाने में चाहे वह खुद से विवाह किया जाए या फिर घर वाले करें। लेकिन शादी के बाद ही रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। इस पर प्रेमानंद महाराज ने बड़ी सहजता के साथ भक्तों और समाज का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि विवाह के परिणाम इसलिए अच्छे नहीं आते हैं क्योंकि आज के समय में किसी का भी चरित्र पवित्र नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को भी चार होटलों के भोजन करने की आदत लग जाए तो उसे किसी भी हालत में घर का बना भोजन अच्छा नहीं लगेगा। इसी तरह अगर कोई भी पुरूष चार महिलाओं के साथ व्याभिचार करता है तो वह अपनी पत्नी से कभी भी संतुष्ट नहीं रह सकता है। उसे चार से व्याभिचार करने की लत लग गयी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पवित्र खत्म होती जा रही है।

उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि जब मुगलों का शासन था तब महिलाओं ने अपनी जान दे दी। लेकिन किसी को भी खुद को छुने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में पति के लिए प्राण देने की परंपरा रही है। लेकिन आज पति के प्राणों पर संकट है। आज के समय में अगर कोई पवित्र जीवनसाथी मिल जाए तो भगवान का धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बचपन में जो भी गलती हो जाए। उसे भूल जाना चाहिए। शादी के बाद अपनी आदतों को सुधार लेना चाहिए।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story