धामी सरकार का दिवाली ’बम्पर’ गिफ्ट! कर्मचारियों का DA 3 फीसदी बढ़ा, बोनस का भी एलान

Uttarakhand DA Hike: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 Oct 2025 1:51 PM IST
Uttarakhand DA Hike
X

Uttarakhand DA Hike

Uttarakhand DA Hike: उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों को बोनस देने का भी फैसला लिया गया है।

सरकार के इस निर्णय से राज्य के ढाई लाख से अधिक कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे। अब राज्य कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर 2025 तक के बढ़े हुए भत्ते का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने घोषणा की है कि 4,800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को दीपावली बोनस मिलेगा। बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए तय की गई है। वहीं, दैनिक वेतन भोगी और कैजुअल श्रेणी के कर्मचारियों को कुछ शर्तों के साथ 1,200 रुपए तक का बोनस दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना और त्योहारी सीजन में आर्थिक राहत देना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के मानकों में शिथिलता लाने का भी निर्णय लिया है ताकि अधिक से अधिक कर्मियों को प्रमोशन का अवसर मिल सके।

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन कोटा में वृद्धि करने की भी घोषणा की गई है। डीए बढ़ाने और बोनस देने के अलावा, सरकार ने पात्र कर्मचारियों को उत्पादकता असंबद्ध तदर्थ बोनस देने का भी ऐलान किया है। यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जो सरकारी कार्यों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। इस फैसले से राज्यभर के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। दीपावली से ठीक पहले मिली इस राहत को कर्मचारियों ने ’त्योहार का तोहफा’ बताया है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story