TRENDING TAGS :
Uttarakhand News: पद्मश्री प्रो. डॉ. बी. के. एस. संजय एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष नियुक्त
Uttarakhand News: पद्मश्री सम्मानित, प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Dr. BKS Sanjay, AIIMS Guwahat
Uttarakhand News: भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मानित, प्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह संजय को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। एम्स संस्थान भारत में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के लिए सर्वोच्च माने जाते हैं।भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भारत की तृतीयक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने और इन सेवाओं को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। वर्तमान में देशभर में 19 कार्यरत एम्स संस्थान हैं, जिनमें एम्स गुवाहाटी भी शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ये नए एम्स संस्थान 'विकसित भारत मिशन' के आधार स्तंभ बनेंगे।
एम्स गुवाहाटी की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 मई 2017 को रखी गई थी। इस संस्थान की स्थापना का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान की उपलब्धता सुनिश्चित करना और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास केंद्र सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने डॉ. बी. के. एस. संजय को पूर्वोत्तर भारत में चिकित्सा सेवाओं, शिक्षा और अनुसंधान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
डॉ. संजय का परिचय
प्रो. डॉ. संजय एक अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अस्थि रोग विशेषज्ञ, क्लीनिकल शोधकर्ता, शिक्षाविद, लेखक, वक्ता, कवि और समाजसेवी हैं। उनकी उपलब्धियों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।


