एलन मस्क का फूटा गुस्सा, बोले – ट्रंप का फैसला शर्मनाक, अब और नहीं सहेंगे!

एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स बिल को 'शर्मनाक और घिनौना' बताया। सरकार से नाराज़ होकर किया खुला विरोध।

Harsh Sharma
Published on: 4 Jun 2025 8:02 AM IST (Updated on: 4 Jun 2025 9:20 AM IST)
एलन मस्क का फूटा गुस्सा, बोले – ट्रंप का फैसला शर्मनाक, अब और नहीं सहेंगे!
X

कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क अब ट्रंप सरकार की आलोचना कर रहे हैं। हाल ही में मस्क ने ट्रंप द्वारा समर्थित एक बड़े टैक्स और खर्च से जुड़े बिल को लेकर नाराज़गी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसे "घिनौना और शर्मनाक" बताया।

मस्क ने सोशल मीडिया पर जताई नाराज़गी

यह टिप्पणी तब आई जब ट्रंप ने सीनेट के रिपब्लिकन सांसदों से इस बिल को पास करने की अपील की थी। ट्रंप ने इस बिल को "बड़ा और शानदार" बताया था। इस बिल को पहले ही अमेरिकी संसद के निचले सदन से मंजूरी मिल चुकी है। मस्क ने एक्स पर लिखा, "माफ कीजिए, लेकिन अब मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह एक बड़ा, शर्मनाक बिल है। जो लोग इसके पक्ष में वोट कर रहे हैं, उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए। आप जानते हैं कि आप गलत कर रहे हैं।"

सरकारी खर्च कम करने की कोशिश में थे मस्क

एलन मस्क पिछले 129 दिनों से अपनी टीम के साथ सरकारी खर्च घटाने के लिए काम कर रहे थे। उनकी टीम को 'डोगे' नाम से जाना जाता है। लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने सरकार से खुद को अलग कर लिया और अब पूरी तरह अपने बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। सरकार छोड़ने के बाद ट्रंप से यह उनकी पहली खुली नाराज़गी है। इससे पहले भी मस्क ने सरकार की योजनाओं को "निराशाजनक" कहा था। मस्क का ट्रंप प्रशासन के साथ काम 31 मई को खत्म हो गया। हालांकि ट्रंप ने कहा था, "वो हमेशा हमारे साथ रहेंगे और हर तरह से मदद करेंगे।"

व्हाइट हाउस ने दी प्रतिक्रिया

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने मस्क की आलोचना को "राजनीतिक और गलत जानकारी पर आधारित" बताया। उन्होंने कहा कि यह बिल आम जनता की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें सड़कें, सेना और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अहम मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एक अमीर कारोबारी का इसे सिर्फ अपने नज़रिए से 'घृणित' कहना दुखद है।

1 / 2
Your Score0/ 2
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story