भारत ने 'सबसे बड़े दुश्मन' के लिए खोले दरवाजे! चीन को टूरिस्ट वीजा – क्या बदलेगी रणनीति?

Indian VISA for Chinese Tourists: भारत ने चीनी पर्यटकों को एक बार फिर से वीजा देने का बड़ा फैसला किया है। यह प्रक्रिया 24 जुलाई यानी बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी।

Priya Singh Bisen
Published on: 23 July 2025 5:20 PM IST
Indian VISA for Chinese Tourists
X

Indian VISA for Chinese Tourists (photo credit: social media)

Indian VISA for Chinese Tourists: भारत ने पांच साल बाद अपने सबसे बड़े दुश्मन देश की तरफ सकारात्मक कदम उठाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। भारत ने चीनी पर्यटकों को एक बार फिर से वीजा देने का बड़ा फैसला किया है। यह प्रक्रिया 24 जुलाई यानी बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगी।

कोरोना महामारी और लद्दाख में LAC पर छिड़े गंभीर विवाद के बाद भारत ने चीनी नागरिकों के टूरिस्ट वीजा पर रोक लगा दी थी। अब जब पूरा विश्व सामान्य हो रही है और ग्लोबल टूरिज़्म रफ्तार पकड़ रहा है, तो अब भारत ने संबंध सुधारने के संकेत दिए हैं। इस निर्णय पर चीन ने भी अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। भारत के इस कदम पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है और इससे दोनों देशों के बीच यात्रा और संवाद को बढ़ावा मिलेगा।

भारत में कई पर्यटन और व्यापारिक संगठन काफी वक़्त इस वीजा बहाली की मांग कर रहे थे, क्योंकि चीन से आने वाले पर्यटकों की संख्या बड़ी और खर्च करने वाली होती है। इससे पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा। हालांकि इस निर्णय पर कुछ रणनीतिक विशेषज्ञ सवाल भी खड़े कर रहे हैं। उनके अनुसार, जब सीमा पर विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ और चीन की सैन्य गतिविधियां अभी भी चल रही हैं, तब इस तरह का कदम भारत की ‘वॉचफुल डिप्लोमेसी’ को कमजोर बना सकता है।

‘भारत’ ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में 77वें स्थान पर पहुंचा

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मिड-ईयर अपडेट में भारत आठ पायदान ऊपर चढ़कर 77वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत की यह उपलब्धि बेहद प्रशंसनीय है, क्योंकि पिछले 6 माह में किसी भी देश की रैंकिंग में यह सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। बता दे, इस साल की शुरुआत में भारत 85वें स्थान पर था।

ब्रिटेन स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, उन देशों के आमजनों को उनके पासपोर्ट के माध्यम से दी जाने वाली यात्रा स्वतंत्रता के अनुसार देशों की एक ग्लोबल रैंकिंग है। भारतीयों के लिए आगमन पर वीजा लिस्ट में दो और देशों के शामिल होने के साथ, अब देश को लगभग 59 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश प्राप्त हो गया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story