आखिरकार.. तबाह हो गया Iran! अमेरिका के बाद अब इजराइल ने किया 'Double Attack', मचा कोरहाम

Israel's 'Double Attack' On Iran: ईरान के ऊपर संकट के बादल और तेजी से गहराते जा रहे हैं। अब इजराइल ने भी उसी फोर्डो न्यूक्लियर साइट को निशाने पर ले लिया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 23 Jun 2025 5:14 PM IST
Israels Double Attack On Iran
X

Israel's 'Double Attack' On Iran (PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA)

Israel's 'Double Attack' On Iran: ईरान के ऊपर संकट के बादल और तेजी से गहराते जा रहे हैं। अमेरिकी हमले के ठीक 24 घंटे के अंदर ही अब इजराइल ने भी उसी फोर्डो न्यूक्लियर साइट को निशाने पर ले लिया है, जहां बीते रविवार को अमेरिका ने बंकर बस्टर बम गिराकर बड़ी तबाही मचा दी थी। ईरानी सरकारी टीवी ने पुष्टि की है कि आज सोमवार को फोर्डो स्थित अंडरग्राउंड न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला हुआ है। हालांकि, अभी तक इस हमले से हुए नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

बेहद खतरनाक था ये हमला

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला बहुत ही खतरनाक था, लेकिन हमले में कितना नुकसान हुआ, कितनी मौतें हुईं या तकनीकी तौर पर संयंत्र कितना प्रभावित हुआ है, फिलहाल इस पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

गौरतलब है कि बीते रविवार को अमेरिका ने फोर्डो, नतांज और इस्फाहान जैसे मुख्य परमाणु केंद्रों पर हमला किया था, जिसमें अत्याधुनिक बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया था, 'फोर्डो इज गोन'। उनका दावा था कि अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को नेस्तनाबूद कर दिया है।

इजराइल ने भी मिसाइल दागे

अब जब ठीक अगले दिन उसी जगह पर इजराइल ने भी मिसाइल दागे हैं, तो यह स्पष्ट हो गया है कि पश्चिमी गठबंधन ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह नष्ट करने की रणनीति पर काम कर रहा है।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने अमेरिका के हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। वहीं ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि, "इस तरह के हमलों के गंभीर और स्थायी नतीजा निकल सकता है। ईरान संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अंतर्गत अपने आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।"

इजराइल-ईरान तनाव और भी खतरनाक

यह पूरी घटना ऐसे वक़्त पर हुई है जब पिछले 10 दिनों से इजराइल और ईरान के बीच तनाव और भी तेजी से खतरनाक रूप लेता जा रहा है। यह पहली बार है जब अमेरिका ने सीधे तौर पर ईरान के अंदर सैन्य कार्रवाई की है। अब इजराइल के भी इस हमले में शामिल होने से पश्चिम एशिया में युद्ध की आंच और भड़क गई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है:

क्या यह शुरुआत है किसी बड़े युद्ध की या फिर... कूटनीति एक बार फिर इस ज्वालामुखी को शांत कर पाएगी? बता दे, इस पूरे घटनाक्रम पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं और आने वाले दिन मध्य पूर्व के भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story