Lucknow Chandra Grahan Timing: चंद्र ग्रहण लखनऊ और भारत के किन शहरों में कब और कहां दिखेगा?

Lucknow Mein Chandra Grahan Ka Samay: 7 सितंबर का चंद्र ग्रहण यूपी समेत भारत के किन शहरों में दिखेगा, जानें इस चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और इसका प्रभाव।

Suman  Mishra
Published on: 6 Sept 2025 1:01 PM IST (Updated on: 6 Sept 2025 8:12 PM IST)
Lucknow Chandra Grahan Timing
X

Lucknow Chandra Grahan Timing

Lucknow Chandra Grahan Timing: 7 सितंबर 2025 को पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जिसे ब्लड मून भी कहते है। ऐसा तब होता है जब चांद पृथ्वी की छाया से गुजरते हुए गहरे लाल रंग का हो जाता है। यह ग्रहण दुर्लभ खगोललिय घटना है। यह घटना एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में दिखाई देगी। यह ग्रहण राहु नक्षत्र शतभिषा में शुरू हौकर गुरु के नक्षत्र पूर्वभाद्रपद में रहेगा।

कब और कहां दिखाई देगा?

ग्रहण की शुरुआत: रात 9:57 बजे

पूर्ण ग्रहण का समय: रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक

ग्रहण का अंत: सुबह 1:26 बजे (8 सितंबर)

कुल अवधि: लगभग 3 घंटे 29 मिनट

भारत में 7 सितंबर का चंद्रग्रहण दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर मुंबई, अहमदाबाद, पुणे में पूर्ण ग्रहण दिखेगा। इसके अलावा चेन्नई, बंगलुरु, हैदराबाद और कोचि भोपाल, नागपुर, रायपुर कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा।

भारत में ग्रहण रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक दिखाई देगा, जिसमें चांद लाल और तांबे के रंगों में चमकता हुआ दिखेगा। इसे देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं , आसमान साफ हो तो ग्रहण साफ दिखेगा।चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर 2025 की रात को 9 . 57 से रात 1:26 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका में भी पूर्ण रूप दिखेगा।

यूपी के इन शहरों में दिखेगा ग्रहण

लखनऊ और उसके आस पास के क्षेत्रों में चंद्रग्रहण रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक दिखाई देगा।इस दौरान 9 घंटे पहले सूतक 7 सितंबर को दोपहर 12. 57 मिनट से लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में खाना, सोना और पूजा नहीं करना चाहिए।लेकिन, ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्र का जाप करना अच्छा रहता है।

ग्रहण का प्रभाव

यह ग्रहण सरकार, सरकारी कामों से जुड़े लोगों और राजनीति में नेगेटिव असर डालेगा। इन क्षेत्रों में उथल-पुथल के संकेत है। ग्रहण के दिन सूर्य, शनि और गुरु का योग चंद्र ग्रहण में राहु और चंद्रमा का ग्रहण योग 7 अंक केतु के साथ हलचल प्राकृतिक आपदा भूकंप के संकेत दे रहा है।चंद्र ग्रहण से वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

1 / 6
Your Score0/ 6
Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story