महिला का चरित्र और पति की किस्मत का हाल, जानें पेट के आकार से,सामुद्रिक शास्त्र में छिपा है राज

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं के पेट के साइज से पति की किस्मत चमकेगी...

Suman  Mishra
Published on: 29 Aug 2025 3:16 PM IST
samudrik shastra belly, social media
X

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के चेहरे और शरीर की रचना को देखकर उसके स्वभाव के बारे में जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र का एक अंग सामुद्रिक शास्त्र होता है जिसके माध्यम से व्यक्ति के शरीर की बनावट के आधार पर उसका स्वाभाव और चरित्र की जानकारी प्राप्त होती है। सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के पेट की संरचना के बारे में भी बहुत कुछ बताया गया है।जानते है पेट के साइज से कि कौन सी महिला सौभाग्यशाली है, कौन सी दुर्भाग्यशाली।

महिलाओं का पेट और पति का भाग्य

वैसे तो हम जैसा कर्म करेंगे वैसा ही फल मिलता है, हर व्यक्ति अपने कर्म फल का उत्तरदायी स्वयं है। फिर धर्मानुसार कुछ बाते कही गई है कि आपके कर्म में परिवार का भी भाग्य साथ देता है। इसी में पति-पत्नी का भी भाग्य जुड़ा होता है।सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट हमेशा से ही पतला हो, वे राजसुख को भोगने वाली मानी जाती हैं।

यदि पतला होने के साथ पेट चिकना भी हो, तो ऐसी महिलाएं परिवार के लिए सौभाग्य लाती हैं। देखने में ऐसी महिलाएं हमेशा ही सुंदर होती हैं, लेकिन इससे भी कई अधिक सुंदर इनका स्वभाव होता है।

पतले पेट वाली महिलाओं का धर्म और अध्यात्म के प्रति भी झुकाव होता है।घड़े के आकार वाला पेट जिन महिलाओं के पेट का आकार घड़े जैसा होता है, यानि कि ऊपर से पतला और नीच आते हुए थोड़ा फैला हुआ, ऐसी महिलाएं जीवन में दुर्भाग्य पाती हैं। सुख इन्हें काफी संघर्षों के बाद मिलता है।

ऊंचा पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऊंचे पेट वाली महिलाओं का स्वभाव अच्छा नहीं होता है। लेकिन ऐसी महिलाएं पुरुषों को अत्यधिक आकर्षित करती हैं। साथ ही ऐसी पेट वाली महिलाओं को संजना-संवरना बहुत भाता है।

बाईं ओर झुका हुआ पेट कुछ महिलाओं का पेट एक जगह स्थिर ना होकर, एक साइड में झुका हुआ होता है। जिनका पेट बाईं ओर झुका हुआ होता है, ऐसी महिलाएं सुंदर कन्याओं को जन्म देने वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं पति के लिए सुख लेकर आती है।

दाहिनी ओर झुका हुआ पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वे सौभाग्यशाली मानी जाती है। जिन महिलाओं का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वे भाग्यवान पुत्रों को जन्म देती हैं। ऐसी महिलाएं अपने ससुराल पक्ष को खुशियों से भर देती हैं।

मोटा पेट सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं का पेट मोटा होता है वे धन की प्रेमी मानी जाती है। किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहतीं मोटे पेट वाली महिलाएं। किंतु ऐसी महिलाएं पति के लिए भाग्यशाली होती हैं

जिस स्त्री के पेट पर सीधे बाल होते है, उस स्त्री का विवाह उच्च कुल में होता है, तथा पति सुन्दर व शालीन स्वभाव का मिलता है। ऐसी स्त्रियां अनेक प्रकार के सुखों का भोग करने वाली होती है।

जिन स्त्रियों का पेट कमर से समान यानी मोटा हो, वह स्त्रियां धन के मामले में कोई समझौता नहीं करतीं। पैसे कमाने का लालच भरा होता है। पति के लिये भाग्‍यशाली भी होती हैं।

जिस स्त्री का पेट चिकना व पतला हो, वह स्त्रियां राज सुख को भोगने वाली होती है। इनका जीवन उच्च पद पर आसीन होता है। ऐसी स्त्रियां सामाजिक व धार्मिक स्वभाव की होती है।

नोट : ये जानकारियां धार्मिक आस्था और मान्यताओं पर आधारित हैं। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इसे सामान्य रुचि को ध्यान में रखकर लिखा गया है

1 / 9
Your Score0/ 9
Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story