नीतीश सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, महिलाओं के खाते में जाएगी इतनी राशि...

Nitish Kumar: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए पारित की बड़ी योजना

Manu Shukla
Published on: 29 Aug 2025 2:51 PM IST
nitish government scheme
X

Nitish Kumar

Nitish kumar: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने महिला सशक्तिकरण की ओर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। नीतीश सरकार ने 29 अगस्त को हुई कैबिनेट बैठक में 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' को पारित करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत बिहार की महिलाओं को रोजगार के प्रति जोर देने और नए अवसर दिलाने के लिए 10 हजार से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता की जाएगी। इस योजना से प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ने मे खासा मदद तो मिलेगी ही, साथ ही बिहार का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा होगा।

Also Read:राष्ट्रीय खेल दिवस पर योगी का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम

नीतीश कुमार ने दिया ये बयान

नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया के जरिए कहा- नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई बड़े कदम उठाए है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत रही है। अब महिलाएं अपनी मेहनत से न सिर्फ बिहार की प्रगति पर ध्यान दे रहीं है बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना रहीं है। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमने एक महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व निर्णय लिया है, जिसके सकारात्मक और दूरगामी परिणाम होंगे।

हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना 'महिला सशक्तिकरण योजना' की स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य प्रदेश की महिलाओं को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

योजना के निम्न लाभ-

1. आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपना पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हज़ार रुपये पहली किश्त में दी जाएगी।

2. इच्छुक महिलाओं से आवेदन लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, इसकी पूरी प्रक्रिया का निर्धारण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जाएगा, और आवश्यकता पड़ने पर, नगर विकास और आवास विभाग से मदद ली जाएगी।

3. सितंबर 2025 से ही महिलाओं के खातों मे पैसे जाने शुरू हो जाएंगे।

4. महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद काम का आकलन करते हुए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद की जाएगी।

5. राज्य में गावों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हॉट बाज़ार विकसित किए जाएंगे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Manu Shukla
ABOUT THE AUTHOR

Manu Shukla

Manu Shukla is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story