UP Gold and Silver Rate: मानसून धमाका, सावन में सोना चांदी के दाम छूने लगे आसमान, जानिये आज के ताजा भाव

UP Gold and Silver Rate: उत्तर प्रदेश में 13 जुलाई 2025 को सोने और चांदी के दाम: एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट

Ramkrishna Vajpei
Published on: 13 July 2025 6:51 AM IST
UP Gold Silver Rate
X

Sona Chandi News (Image From Social Media) 

UP Gold and Silver Rate: इसे मानसून धमाका कहें या सावन का असर, सोने चांदी के बाजार में बहार आ गई है। सोने चांदी की खरीदारी तेज होने से इसकी कीमतों में तेज उछाल ने सबको चौंका दिया है। सोने और चांदी की कीमतों में अप्रत्याशित तेजी ने निवेशकों के चेहरे पर रौनक ला दी है। बैंक बाजार डाट काम के आंकड़ों के अनुसार, 13 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रही इन कीमतों ने निवेशकों और उपभोक्ताओं दोनों का ध्यान आकर्षित किया है। फिलहाल यही कहा जा सकता है कि सोने चांदी की कीमतों पर सतर्क निगाह रखने की जरूरत है। ताजा दौर में चांदी की तेज उछाल चौंकाने वाली है जो कि लम्बे समय से 120 रुपये प्रति ग्राम के रेट के आसपास चल रही थी।

13 जुलाई 2025 को 22 कैरेट सोने के दाम:

बैंक बाजार डाट काम के अनुसार 13 जुलाई रविवार को उत्तर प्रदेश में 1 ग्राम सोने का दाम ₹ 9,240 पर खुलने के आसार हैं जबकि इस अनुपात में 8 ग्राम सोना ₹ 73,920 और 10 ग्राम सोना ₹ 92,400 रहेगा। कल शनिवार को बाजार खुलने के समय 22 कैरेट सोना ₹ 9,175 प्रति ग्राम था जबकि 8 ग्राम: ₹ 73,400 और 10 ग्राम: ₹ 91,750 के रेट पर था। देखा जाए तो केवल 24 घंटे में 22 कैरेट सोने के दाम में आज और कल के बीच ₹ 65 प्रति ग्राम,यानी 8 ग्राम पर ₹ 520 और 10 ग्राम पर ₹ 650 मूल्य परिवर्तन हुआ है।

24 कैरेट सोना:

इसी तरह आज 13 जुलाई 2025 को 24 कैरेट सोने का दाम ₹ 9,702 के रेट पर खुलेगा जबकि 8 ग्राम: ₹ 77,616 और 10 ग्राम: ₹ 97,020 रहेगा। कल (12 जुलाई 2025) को यह रेट प्रति ग्राम: ₹ 9,634, 8 ग्राम: ₹ 77,072 और 10 ग्राम: ₹ 96,340 था। आज और कल में 1 ग्राम पर ₹ 68, 8 ग्राम पर ₹ 544 और 10 ग्राम पर ₹ 680 की वृद्धि हुई है।

अगर बैंक बाजार के आंकड़ों पर गौर करें तो सोने के दामों में पिछले तीन दिनों की तेजी (8 ग्राम के आधार पर) यह रही हैः

आंकड़ों का विश्लेषण

13 जुलाई 2025:

22 कैरेट: ₹ 73,920 (₹ 520 की वृद्धि)

24 कैरेट: ₹ 77,616 (₹ 544 की वृद्धि)

12 जुलाई 2025:

22 कैरेट: ₹ 73,400 (₹ 440 की वृद्धि)

24 कैरेट: ₹ 77,072 (₹ 464 की वृद्धि)

11 जुलाई 2025:

22 कैरेट: ₹ 72,960 (₹ 160 की वृद्धि)

24 कैरेट: ₹ 76,608 (₹ 168 की वृद्धि)

विश्लेषण से पता चलता है कि 11 जुलाई से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। 11 जुलाई को मामूली वृद्धि के बाद, 12 और 13 जुलाई को इसमें काफी तेजी आई है। 22 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत में कुल ₹ (520+440+160) = ₹ 1120 की वृद्धि हुई है, जबकि 24 कैरेट सोने के 8 ग्राम की कीमत में ₹ (544+464+168) = ₹ 1176 की वृद्धि हुई है। यह दर्शाता है कि सोने की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है या वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में उछाल आया है।

चांदी के दाम ने तोड़े सारे रिकार्ड:

इसी तरह आज (13 जुलाई 2025) चांदी के दाम प्रति ग्राम उछाल भरकर ₹ 125 हो गए हैं जो कि प्रति किलोग्राम: ₹ 1,25,000 हैं जबकि कल (12 जुलाई 2025) को चांदी के दाम प्रति ग्राम ₹ 121और प्रति किलोग्राम: ₹ 1,21,000 थे। आज और कल के बीच चांदी के दाम में प्रति ग्राम पर ₹ 4 और 1 किलोग्राम पर ₹ 4,000 की वृद्धि हुई है। जो जबरदस्त मानी जा रही है।

चांदी के दाम का विश्लेषण

11 जुलाई को चांदी के दाम 120 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर थे। जबकि 12 जुलाई को 121 हो गए यानी एक रुपये प्रति ग्राम की वृद्धि जो कि असामान्य नहीं था क्योंकि एक रुपये प्रति ग्राम की वृद्धि या कमी होती रहती है लेकिन चार रुपये की वृद्धि बढ़ी घटना है आज 13 जुलाई 2025 को चांदी ₹ 125 के रेट पर है। जिसके आने वाले समय में 130 रुपये प्रति ग्राम का स्तर पार करने की संभावना मार्केट जानकार पहले भी जता चुके हैं।

इसके अलावा 11 जुलाई के चांदी के रेट ₹ 120 ग्राम थे जो कि 10 जुलाई की कीमत की तुलना में 1 रुपये की वृद्धि को दर्शा रहा था। हालांकि, यहां 10, 09, 08, 07, 06, 05 जुलाई को भी चांदी का भाव ₹ 120 ही था। 11 जुलाई को यह ₹ 121 हुई थी, जिससे 10 जुलाई के मुकाबले 1 रुपये की वृद्धि हुई। 12 जुलाई को ₹ 125 हुई, जिससे 11 जुलाई के मुकाबले 4 रुपये की वृद्धि हुई।

चांदी की कीमतों में भी पिछले तीन दिनों से तेजी का रुख देखा जा रहा है। विशेष रूप से 13 जुलाई को इसमें महत्वपूर्ण उछाल आया है, जहां 1 ग्राम पर ₹ 4 और 1 किलोग्राम पर ₹ 4,000 की वृद्धि हुई है। 11 जुलाई और 12 जुलाई को मामूली वृद्धि के बाद, आज की वृद्धि निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।

कुल मिलाकर, 13 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी जारी है। यह दर्शाता है कि कीमती धातुओं में निवेश के प्रति रुझान बढ़ रहा है, या फिर वैश्विक आर्थिक कारकों का प्रभाव इन कीमतों पर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं और निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बाजार के रुझानों पर बारीकी से नजर रखें।

1 / 9
Your Score0/ 9
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story