Gold Silver Rate: सराफा बाजार में तेजी, सोना चांदी महंगा

सराफा बाजार सहमी चाल से आगे बढ़ रहा है। सोना और चांदी के दामों के ताजा रुझान बाजार में तेजी आने के संकेत दे रहे हैं

Ramkrishna Vajpei
Published on: 15 Aug 2025 9:14 AM IST
UP Gold Silver Price
X

UP Gold Silver Price News (Social Media)

Gold Silver Rate: उत्तर प्रदेश में सोने चांदी के ताजा रेट के मुताबिक 22 कैरेट सोने के दाम में मामूली 5 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है। जिसके बाद 22 कैरेट सोने के दाम 9390 रुपये प्रति ग्राम हो गए हैं जबकि 24 कैरेट सोना भी इतनी ही गिरावट के बाद 9860 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है। अलबत्ता चांदी की कीमतो में एक रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी कई दिनों के ठहराव के बाद हुई है और चांदी 127 रुपये प्रति ग्राम पर आ गई है। यह जानकारी बैंक बाजार की साइट पर यूपी के चुनिंदा ज्वेलर्स के रेट को देख कर मिलती है।

अगर देखा जाए तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स के लाइव रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना 10002 रुपये प्रति ग्राम के रेट पर चल रहा है। जो कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है। रेट के अंतर से 24 कैरेट सोना यूपी के रेट से काफी महंगा है। जबकि 22 कैरेट सोना 9162 के रेट में तेजी का रुख दर्शा रहा है हालांकि यह भी यूपी के रेट से ऊपर की ओर बढ़ता दिख रहा है।

दोनों साइटों के रेट में काफी अंतर दिख रहा है। जो कि यूपी के करों से प्रभावित हो सकता है। क्योंकि इंडिया बुलियन ज्वेलर्स के रेट में जीएसटी और आभूषण बनाने की दरें शामिल नहीं होती है। हालांकि 24 कैरेट सोना आभूषण बनाने में प्रयुक्त नहीं होता। आम तौर ज्वेलर्स आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह से 11 अगस्त से 14 अगस्त के दौरान देश में चांदी के रेट मे लगातार बढ़ोतरी का रुख दिख रहा है। चांदी 115 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है। जबकि यूपी में पहले से देश के लिए जारी चांदी की कीमतों से दाम काफी ज्यादा चल रहे हैं।

कुल मिलाकर विश्लेषकों का मानना है कि चांदी की कीमतों में तेजी का रुख फिलहाल जारी रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में बड़े परिवर्तन का अनुमान नहीं है लेकिन उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

1 / 10
Your Score0/ 10
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story