Petrol Diesel GST: पेट्रोल डीजल पर जीएसटी, जानिये दाम घटेंगे या बढ़ेंगे

केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल में इथेनाल का तोहफा देने के बाद अब पेट्रोल डीजल को जीेएसटी के दायरे में लाने की तैयारी कर रही है।

Ramkrishna Vajpei
Published on: 16 Aug 2025 8:53 AM IST
Petrol Diesel GST
X

Petrol Diesel GST (image from Social Media)

Petrol Diesel come Under GST: आयल इंडस्ट्री से सबसे बड़ी खबर ये है कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की तैयारी जोरशोर से चल रही है। केंद्र सरकार का दावा ये है कि पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने जनता को लाभ होगा। पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हो जाएंगी। राज्यों के साथ इस सम्बंध में विचार विमर्श किया जाएगा।

गौरतलब है कि अभी ई20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत मिलाया जा रहा है और डीजल में 5 प्रतिशत इथेनॉल मिलाए जाने की तैयारी है। जनता इससे उत्पन्न हुए संकट से उबर नहीं पाई है। इथेनॉल गन्ना और मक्का जैसे प्लांट आधारित सामग्री को मिलाकर बनता है। पेट्रोल में इस्तेमाल करने के लिए इसे फरमेंटेड और प्रोसेस्ड किया जाता है। लेकिन बड़ी तादाद में शिकायतें आ रही है कि पेट्रोल के ताजा मिश्रण से वाहनों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस सम्बंध में सरकार का स्वीकार करती है कि पुराने वाहनों के माइलेज में मामूली कमी आ सकती है। सरकार का दावा है कि इससे पर्यावरण में सुधार होगा। हालांकि इथेनाल पेट्रोल से सस्ता नहीं है। संभावना इस बात की भी है कि आने वाले समय में पेट्रोल के दाम बढ़ जाएं। लेकिन कंपनियां इथेनाल मिलाने से पीछे नहीं हट रही हैं और सरकार इसे लागू करने पर अडिग है। जनता के सामने मौजूदा दौर में पुराने वाहनों को बदलने की मजबूरी है। ई डीजल में 6 प्रतिशत इथेनाल मिलाकर सरकार देखना चाह रही है जिसे आने वाले समय में बढ़ाया जा सकता है।

इसी तरह से अब जीएसटी की बात आई है जिसे पेट्रोल डीजल पर लागू किया जाने का प्रस्ताव है। दावा है कि इससे पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आएगी।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story