ट्रंप के टैरिफ फैसले से अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट: एक दिन में अरबपतियों की संपत्ति में 40 अरब डॉलर की कमी

Tariff Shock Hits US Market: अमेरिकी शेयर बाजार में टैरिफ का झटका, अरबपतियों की दौलत में भारी गिरावट, जानें गिरावट की वजह

Sonal Girhepunje
Published on: 2 Aug 2025 12:21 PM IST
Tariff Shock Hits US Market
X

Tariff Shock Hits US Market 

Tariff Shock Hits US Market: 1 अगस्त 2025 को अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 542 अंक या करीब 1.2% गिरकर 43,588.58 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, टेक्नोलॉजी कंपनियों पर आधारित नैस्डैक कंपोजिट (NASDAQ Composite) 472 अंक यानी करीब 2.2% गिरकर 20,650.13 पर आ गया।

इस गिरावट के वक्त सबसे ज्यादा चोट उन निवेशकों को लगी जिनकी हिस्सेदारी टेक शेयरों में प्रमुख थी, क्योंकि नैस्डैक की गिरावट डॉव जोन्स से लगभग दोगुनी थी। अमेजन, टेस्ला, मेटा, एनविडिया और गूगल जैसे दिग्गज स्टॉक्स डाव और नैस्डैक दोनों इंडेक्स में बड़ी गिरावट के लिए जिम्मेदार रहे।

गिरावट के सबसे बड़े कारण :

टैरिफ और ट्रेड वॉर से हिला बाजार :

सबसे बड़ा कारण था अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दुनिया के कई देशों पर भारी टैक्स (टैरिफ) लगाना। इससे अंतरराष्ट्रीय कारोबार में डर और अनिश्चितता फैल गई। नए टैरिफ 7 अगस्त से लागू होंगे, जिनका सीधा असर बड़ी-बड़ी कंपनियों पर पड़ा। निवेशकों को डर सताने लगा कि इससे अमेरिका का व्यापार कमजोर हो सकता है।

कमजोर नौकरियों के आंकड़े :

जुलाई में जितनी नई नौकरियों की उम्मीद थी, उससे काफी कम नौकरियां बनीं। यह सिग्नल था कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है। जब लोग काम पर नहीं लगते, तो कंपनियों की कमाई भी गिरती है। यह खबर सुनकर निवेशकों ने घबराहट में अपने शेयर बेच डाले।

टेक कंपनियों की निराशाजनक कमाई :

अमेरिका की बड़ी और मशहूर टेक कंपनियों जैसे अमेजन, टेस्ला, मेटा (फेसबुक), गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनविडिया की तिमाही कमाई उम्मीद से कम रही। शेयरों में एक साथ भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार और नीचे चला गया। निवेशक सोच में पड़ गए कि आगे क्या होगा।

टॉप 10 अमीर निवेशकों की संपत्ति पर असर :

1. जेफ बेजोस (Amazon) को 8.3% की गिरावट से करीब 10.6 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

2. एलन मस्क (Tesla, SpaceX) को 5% की गिरावट से लगभग 7.9 अरब डॉलर की हानि हुई।

3. बर्नार्ड अरनॉल्ट (LVMH) को लगभग 2% की गिरावट से करीब 3.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

4. बिल गेट्स (Microsoft) को 1.2% की गिरावट से लगभग 2.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

5. मार्क जुकरबर्ग (Meta/Facebook) को 3.9% की गिरावट से करीब 4.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

6. लैरी एलिसन (Oracle) को 2.7% की गिरावट से लगभग 2.1 अरब डॉलर की हानि उठानी पड़ी।

7. वॉरेन बफेट (Berkshire Hathaway) को 1.2% की गिरावट से करीब 1.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

8. लैरी पेज (Google) को 2.5% की गिरावट से लगभग 1.7 अरब डॉलर की हानि हुई।

9. सर्गेई ब्रिन (Google) को भी 2.5% की गिरावट से करीब 1.7 अरब डॉलर का घाटा हुआ।

10. स्टीव गेंदोट (विविध पोर्टफोलियो) को लगभग 1% की गिरावट से करीब 1.2 अरब डॉलर का घाटा हुआ।

इस तरह, एक ही दिन में इन दस अमीर निवेशकों की कुल संपत्ति में लगभग 38 से 42 अरब डॉलर की कमी आ गई।

बाजार, कंपनियों और आम निवेशक :

बाजार की यह हलचल सिर्फ टॉप अमीरों तक ही सीमित नहीं थी। अमेजन, टेस्ला, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर धड़ाम से गिरे। अमेजन में 8% और टेस्ला में 5% की गिरावट ने जेफ बेजोस और एलन मस्क को करोड़ों डॉलर गंवा दिए। बैंकिंग सेक्टर पर भी असर पड़ा। JPMorgan, Bank of America जैसे शेयरों में 3% तक गिरावट देखी गई। इससे इन बैंकों में हिस्सेदारी रखने वाले निवेशक भी प्रभावित हुए।

शेयर बाजार की अचानक गिरावट से यह भी साफ है कि ग्लोबल पॉलिटिक्स, ताजा आर्थिक आंकड़े और कंपनियों की कमाई इन सबका क्या असर हो सकता है। टेक शेयरों का गिरना सबसे बड़ी वजह रही, क्योंकि ज्यादातर अरबपति इन्हीं कंपनियों में ज्यादा निवेश रखते हैं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Sonal Girhepunje
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Girhepunje

Sonal Girhepunje is a Former Senior Writer at Newstrack.com.

Next Story