Gold Silver Rate 12 July 2025 Update: सावन में चमके सोने के दाम में ₹580 तक की तेजी, चांदी ₹1.21 लाख के पार

Gold Silver Rate 12 July 2025 Update: उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी के ताज़ा भाव | जानिए किस शहर में कितना महंगा है सोना और चांदी!

Ramkrishna Vajpei
Published on: 12 July 2025 7:40 AM IST
UP Gold Silver Rate
X

UP Gold Silver Rate News (Social Media image)  

Gold Silver Rate 12 July 2025 Update: सावन का महीना शुरू होते ही सराफा बाजार में बहार लौटती दिखी है। सोने-चांदी की कीमतें फिर उफान पर आती लग रही है। पिछले कई दिनों की सुस्ती के बाद सोने चांदी के बाजार में रौनक लौटती दिखी है। आपको बता दें कि सावन सोना चांदी बाजार के लिए महत्वपूर्ण लाइफ लाइन माना जाता है। और सावन के पहले दिन ही 12 जुलाई 2025 को उत्तर प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी देखने को मिली है। 22 और 24 कैरेट सोने के भाव ₹550–₹580 प्रति 10 ग्राम तक बढ़े हैं, जबकि चांदी ₹1,000 प्रति किलो महंगी हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही अनिश्चितता और घरेलू मांग में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण है।

बैंक बाजार, गुड रिटर्न और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर प्रस्तुत है यहां विश्लेषणात्मक रिपोर्ट

यूपी में आज और कल का तुलनात्मक भाव

22 कैरेट सोना:

ग्राम आज कल बदलाव

1g ₹9,175 ₹9,120 ₹55 ▲

8g ₹73,400 ₹72,960 ₹440 ▲

10g ₹91,750 ₹91,200 ₹550 ▲

24 कैरेट सोना:

1g ₹9,634 ₹9,576 ₹58 ▲

8g ₹77,072 ₹76,608 ₹464 ▲

10g ₹96,340 ₹95,760 ₹580 ▲

चांदी:

1g ₹121 ₹120 ₹1 ▲

1kg ₹1,21,000 ₹1,20,000 ₹1,000 ▲

सोने का पिछले 10 दिनों का ट्रेंड (8 ग्राम के हिसाब से)

तिथि 22 कैरेट 24 कैरेट

11 जुलाई ₹73,400 ▲ ₹77,072 ▲

10 जुलाई ₹72,960 ▲ ₹76,608 ▲

09 जुलाई ₹72,800 ▼ ₹76,440 ▼

08–06 जुलाई ₹73,280 ➖ ₹76,944 ➖

05 जुलाई ₹73,280 ▲ ₹76,944 ▲

04 जुलाई ₹73,200 ▼ ₹76,864 ▼

03 जुलाई ₹73,640 ▲ ₹77,320 ▲

02 जुलाई ₹73,320 ▲ ₹76,984 ▲

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में 12 जुलाई 2025 के भाव (प्रति ग्राम)

शहर सोना 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट और चांदी

लखनऊ ₹9,916 ₹9,091 ₹7,439 ₹111.10

नोएडा ₹9,915 ₹9,090 ₹7,438 ₹111

वाराणसी ₹9,916 ₹9,091 ₹7,439 –

कानपुर ₹9,915 ₹9,090 ₹7,438 ₹111

आगरा ₹9,915 ₹9,090 ₹7,438 ₹111

मेरठ ₹9,915 ₹9,090 ₹7,438 –

क्या कह रहा है बाजार का रुख

सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उछाल से ठंडे चल रहे बाजार में रौनक लौटती दिखी है जो निवेशकों में उत्साह पैदा कर रही है। चांदी एक बार फिर ₹1.21 लाख/किलो का स्तर पार कर, रिकॉर्ड हाई पर है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रही, तो अगले सप्ताह भी तेजी बरकरार रह सकती है। बाजार के जानकारों का मानना है कि निवेशकों के लिए वर्तमान में सोना-चांदी में लघु अवधि का निवेश लाभकारी हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेश से पहले बाज़ार की चाल और विशेषज्ञ राय पर गौर अवश्य कर लेना चाहिए।

यहां दी गई कीमतें विभिन्न सराफों से मिले इनपुट के आधार पर हैं जिसमें स्थानीय स्तर पर थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव दिख सकता है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Ramkrishna Vajpei
ABOUT THE AUTHOR

Ramkrishna Vajpei

Ram Krishna Vajpei is a veteran cross-media journalist, political analyst, and data journalism expert whose distinguished career began in 1982. Spanning over four decades across print, broadcast (TV/Radio), and digital platforms, he specializes in rigorous research and deep analytical reporting on socio-political affairs. An authority on modern data journalism and the technical application of AI/LLMs in media, Vajpei also trains next-generation journalists and is currently pursuing a PhD in media studies. His work is defined by an absolute commitment to objectivity and a comprehensive editorial vision.

Next Story