Dhamaal 4 Cast: इंतजार हुआ खत्म अजय देवगन ने धमाल 4 की कास्ट और रिलीज डेट की अनॉउंस, देखें

Dhamaal 4 Release Date: अजय देवगन ने धमाल 4 मूवी की पूरी कास्ट के बारे में अनॉउंसमेंट की है, जानिए कौन-कौन है फिल्म में शामिल, इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट जारी

Shikha Tiwari
Published on: 6 Sept 2025 11:34 AM IST (Updated on: 6 Sept 2025 11:35 AM IST)
Dhamaal 4 Full Cast
X
Dhamaal 4 Cast (Image Credit- Social Media)

Dhamaal 4 Cast: धमाल फ्रैंचाइजी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी अबतक जितनी किस्तें आई हैं, उन सारी किस्तों को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं अब जाकर Dhamaal की चौथी किस्त आ रही है। जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, तो वहीं अजय देवगन ने Dhamaal 4 की पूरी कास्ट के बारे में आज अनाउंसमेंट किया है।

अजय देवगन ने अनॉउंस की धमाल 4 की पूरी कास्ट (Ajay Devgn Annouced Dhamaal 4 Movie Cast)-

अजय देवगन के लिए ये साल उनता अच्छा साबित नहीं हुआ है। क्योंकि अजय देवगन की इस साल जितनी भी फिल्में रिलीज हुई है। वो ज्यादातर एवरेज से भी कम बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर पाई है। तो वहीं अजय देवगन ने एक बार फिर से अपनी पुरानी फिल्मों के सीक्वल के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर ली है। आज अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म Dhamaal 4 की पूरी कास्ट के बारे में अनॉउंसमेंट कर दिया है। Dhamaal 4 में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और अन्य स्टार नजर आँगे। जिनके फर्स्ट लुक आज अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


अजय देवगन धमाल 4 मूवी रिलीज डेट (Dhamaal 4 Release Date In Hindi)-

अजय देवगन ने धमाल 4 की कास्ट के साथ ही आज फिल्म की रिलीज डेट भी जारी की है। बता दे कि धमाल 4 अगले साल ईद के अवसर पर यानि 2026 में रिलीज होगी। तो वहीं धमाल 4 के पोस्टर से ये क्लियर हो गया है कि इस बार धमाल 4 में पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा कॉमेडी की डबल डोज मिलने वाली है। इस फिल्म से अजय देवगन को काफी ज्यादा उम्मीदे हैं, तो वहीं दर्शकों के मन में फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story