Dhoom 4 Cast: बदल दी गई धूम 4 की पूरी कास्ट, हुई साउथ के सुपरस्टार की एंट्री

Dhoom 4 Cast Update: धूम 4 में रणवीर कपूर तो नजर आएंगे लेकिन उनके अपोजिट एक तेलुगु सुपरस्टार को कास्ट किए जाने पर विचार आया अपडेट

Shikha Tiwari
Published on: 22 Aug 2025 10:31 AM IST
Dhoom 4 Cast Update
X

Dhoom 4 Cast (Image Credit- Social Media)

Dhoom 4 Cast: अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित वॉर 2 पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। तो वहीं कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि Dhoom 4 का निर्देशन भी अयान मुखर्जी को दिया गया है। लेकिन अयान मुखर्जी ने जिस तरह से एक्शन ड्रामा फिल्म धूम Dhoom 4 का निर्देशन किया है। उसे देखते हुए सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। दर्शकों द्वारा Dhoom 4 का निर्देशन अयान मुखर्जी से यदि कराया गया तो ये फिल्म फ्लॉप साबित हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है अयान मुखर्जी रोमांटिक फिल्मों को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन यदि अयान मुखर्जी Dhoom 4 जो कि एक एक्शन मूवी है। उसको डायरेक्ट करेंगे। तो कही ना कहीं उसका हाल भी War 2 की तरह होने वाला है। इसके साथ ही वॉर 2 की ही तरह रणवीर कपूर के अपोजिट साउथ के स्टार को कास्ट करने पर विचार किया जा रहा है। चलिए जानते हैं Dhoom 4 से जुड़ी अपडेट के बारे में

धूम 4 में नजर आ सकता है साउथ का सुपरस्टार (Dhoom 4 Cast Joins South Actor)-

धूम 4 के लिए पहले सलमान खान और शाहरूख खान नाम सामने आ रहा था। लेकिन रणवीर कपूर के जन्मदिन के दिन ये अनॉउंस किया गया कि Dhoom 4 में रणवीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। तो वहीं अयान मुखर्जी उसके डायरेक्टर होंगे। लेकिन अब जो खबरें आ रही हैं, वो एकदम विपरीत है। बता दे कि War 2 की असफलता के बाद से वाईआरएफ किसी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहती है। अब वो Dhoom 4 को एक बेहतरीन फिल्म साबित करना चाहती है। और ब्लॉकबस्टर बनाना चाहती है।



जिसकी वजह से रिपोर्ट्स आ रही हैं कि Dhoom 4 का निर्देशन अयान मुखर्जी से छीन लिया गया है। उनकी जगह फिल्म का निर्देशन किसी अन्य डायरेक्टर को दिया जाएगा। तो वहीं वॉर 2 वाली स्ट्रैटजी अपनायी गई है। रणवीर कपूर के अपोजिट किसी तेलुगु स्टार को कास्ट किया जाएगा। इससे पहले भी खबरे आ चुकी हैं कि इस बार Dhoom 4 की पूरी कास्ट को बदल दिया जाएगा। यहाँ तक अभिषेक बच्चन के किरदार जय को कोई अन्य नया एक्टर निभाते हुए नजर आएगा। लेकिन अभी तक Dhoom 4 के निर्माताओं द्वारा इसके बारे में किसी प्रकार की अपडेट नहीं शेयर की गई है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story