TRENDING TAGS :
Dharmendra Video: धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर पहुँचा शमशान घाट, सनी देओल ने दी मुखाग्नि, देखें वीडियो
Dharmendra Death News: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेद्र का हुआ निधन उनका पार्थिव शरीर पहुँचा एम्बुलेंस से उनके बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
Dharmendra Funeral Video (Image Credit-Social Media)
Dharmendra Death News: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra का निधन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबरें कुछ हफ्तों पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जब उनको सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने और उनकी बेटी ईशा देओल ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि Dharmendra अभी सहीं हैं। उनको लेकर इस तरह की खबरें ना फैलाएं तो वहीं उनके बड़े बेटे सनी देओल मीडिया पर क्रोधित हुए थे। आज Dharmendra के देहांत के बाद उनके परिवार ने मीडिया को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। अब जाकर उनके अंतिम संस्कार की वीडियोज सोशल मीडिया पर आ रही हैं।
धर्मेंद्र का हुआ अंतिम संस्कार बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि वीडियो वायरल (Dharmendra Funeral Video Viral)-
बॉलीवुड को ही-मैन Dharmendra जी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। तो वहीं Dharmendra के निधन के बाद उनके परिवार ने किसी को जानकारी नहीं दी है। क्योंकि पिछली बार Dharmendra जब अस्पताल में भर्ती थे। तब उनके निधन की खबरें आई थी। जिसके बाद सनी देओल मीडिया पर क्रोधित हुए थे। अब जाकर Dharmendra के निधन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद लोगों को अभी भी शंका था कि क्या वास्तव में Dharmendra का निधन हो गया है। बता दे कि करण जौहर ने पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि कर दी है।
इसके अलावा पूरा देओल परिवार विलय पार्ले स्थित शमशाम घाट पहुंच चुका है। अमीर खान, अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के अन्य लोग भी Dharmendra के अंतिम संस्कार के समय पहुँचे हैं। तो वहीं रिपोर्ट कि माने तो Dharmendra को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है। तो वहीं अभी तक परिवार की तरफ से किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की गई है। लेकिन लगातार शमशान घाट के बाहर से वीडियोज आ रही है।
कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र जी का निधन सुबह ही हो गया था। परिवार ने घर पर ही पंडित बुलाकर अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद दोपहर में उनका अंतिम संस्कार मुंबई स्थित विलय पार्ले शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।


