TRENDING TAGS :
Dharmendra Death Rumours: एक बार नहीं, बल्कि कई बार उड़ चुकी है धर्मेंद्र के निधन की अफवाह, जानें
Dharmendra Death Rumours: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र लगातार चर्चाओं में बनें हुए हैं, यहां तक कि यह भी खबर आ गई कि धर्मेंद्र इस दुनिया में नहीं रहें, लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब धर्मेंद्र के निधन की अफवाह उड़ी, इससे पहले भी उनके निधन की अफवाह उड़ चुकी है, आइए जानते हैं।
Dharmendra Death Rumours
Dharmendra Death Rumours: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर 11 नवंबर को खबर आई कि उनका निधन हो गया है, इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा, जिसके बाद कुछ फैंस तो उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी देने लगे, लेकिन फिर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने इन खबरों को अफवाह करार दिया, उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र स्टेबल हैं और रिकवर हो रहें हैं, जिसके बाद फैंस राहत की सांस ले रहें हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धर्मेंद्र के निधन की अफवाह पहली बार नहीं उड़ी है, इससे पहले भी कई बार उनके निधन की अफवाह उड़ चुकी है, जिसके बाद धर्मेंद्र ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी थी।
कई बार उड़ चुकी है धर्मेंद्र के निधन की अफवाह
धर्मेंद्र के निधन की खबर 10 नवंबर की शाम से ही आ रही है, दरअसल वे अस्पताल में एडमिट हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है, ऐसे में 10 नवंबर की रात में खबर आई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया, लेकिन फिर सनी देओल की टीम द्वारा बताया गया कि ये खबरें सिर्फ अफवाहें हैं, वहीं फिर 11 नवंबर को खबर आई कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है, बड़े-बड़े न्यूज चैनलों में बताया जाने लगा कि धर्मेंद्र अब नहीं रहे, जिसे सुन फैंस के चेहरे का रंग उड़ा ही था कि बेटी ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज कर दिया, ईशा देओल ने बताया कि पापा धर्मेंद्र ठीक हैं, और वे रिकवर हो रहें हैं, वहीं हेमा मालिनी ने भी इन खबरों पर गुस्सा जाहिर किया, धर्मेंद्र के ठीक होने की खबर सुन फैंस की जान में जान आईं और अब फैंस से लेकर पूरे देश की जनता उनके लिए दुआएं कर रही है।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब धर्मेंद्र के निधन की अफवाह उड़ी, इससे पहले भी कई बार उनके निधन की खबर वायरल हो चुकी है, जिसके बाद धर्मेंद्र ने खुद इन अफवाहों पर पूर्णविराम लगाया था। जी हां! साल 2022 में भी धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई थी, कई मीडिया चैनलों द्वारा बताया गया था कि धर्मेंद्र अब नहीं रहे, उस दौरान भी फैंस परेशान हो उठे थे, लेकिन फिर बाद में फैमिली ने इन झूठी खबरों पर पूर्णविराम लगाया था। जब 2022 की जून महीने में सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें फैली थीं, उनके परिवार ने इसका खंडन किया ही था, खुद धर्मेंद्र ने भी एक वीडियो साझा कर बताया था कि वह ठीक हैं। इसके अलावा भी कई बार धर्मेंद्र के मौत की अफवाह फैल चुकी है। फिलहाल इस समय सभी धर्मेंद्र के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं और प्रार्थना कर रहें हैं।


