Dharmendra कितने अमीर थे और कैसे बटेगी उनकी संपत्ति उनके 6 बच्चों में बताया सुप्रीम कोर्ट ने

Dharmendra Net Worth: धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में दुनिया को कह गए अलविदा जानिए अपने परिवार के लिए कितने करोड़ों की संपत्ति छोड़कर गए हैं

Shikha Tiwari
Published on: 24 Nov 2025 3:13 PM IST
Dharmendra Property
X

Dharmendra Net Worth (Image Credit- Social Media)

Dharmendra Death News: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरूआत जब की थी। तब उनको नहीं लगा था कि वो एक दिन बॉलीवुड का इनता बड़ा नाम बन जाएंगे। उन्होंने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। यही नहीं Dharmendra अभी भी फिल्मों में काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद भी उनकी फिल्में दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। तो वहीं उनके निधन से मनोरंजन जगत में एक खालीपन-सा छा गया है। उनकी जगह कभी कोई पूरी नहीं कर पाएगा। Dharmendra के अलावा उनका पूरा परिवार मनोरंजन जगत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। चलिए जानते हैं Dharmendra अपने परिवार के लिए कितने करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं।

धर्मेंद्र के पास कुल कितनी संपत्ति है (Dharmendra Net Worth In Rupees)-

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra ने अपने करियर की शुरूआत 51 रूपए से की थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा की उन्होंने जब अपने करियर की शुरूआत की थी। तब उनको उनकी पहली फिल्म के लिए 51 रूपए मिला था। तो वहीं Dharmendra ने 51 रूपए से 89 साल की उम्र में 400 करोड़ (Dharmendra Net Worth) से ज्यादा की संपत्ति अर्जित कर ली थी। यही नहीं Dharmendra के नाम पर 100 बिघा की फॉर्महाउस है। अपने अंतिम दिनों में Dharmendra अपनी पहली पत्नी के साथ अपने फार्महाउस पर रहते थे।



तो वहीं Dharmendra ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। आने वाले दिनों में वो इक्कीस मूवी में नजर आने वाले हैं। तो वहीं इस फिल्म में नव्या नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा लीड रोल में है। इसके साथ ही Dharmendra के डाब्बे भी चलते हैं। जिनका नाम गरम-धरम डाबा है। Dharmendra के कुल 6 बच्चे हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर से चार दो बेटियाँ और दो बेटे तो वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियाँ हैं। Dharmendra की संपत्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के वकील ओमकार शर्मा ने बताया कि 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया था, जिसमें साफ कर दिया था कि भले ही शादी मान्य न होने पर दूसरी पत्नी को पति की प्रॉपर्टी से हिस्सा न मिले, लेकिन उनसे पैदा होने वाले बच्चों को बराबर का हिस्सा मिलेगा. ऐसे में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी, क्योंकि पहली पत्नी प्रकाश कौर जीवित हैं और तलाक नहीं हुआ है. तब भी उस शादी से हुए बच्चे कानून की नजर में वैध माने जाएंगे.

1 / 6
Your Score0/ 6
Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story