Saiyaara OTT Release: सैयारा OTT पर कब देगी दस्तक, पता चल गई डेट

Saiyaara OTT Release: सैयारा बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है, वहीं यह भी पता चल चुका है कि सैयारा OTT प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज़ होगी|

Shivani Tiwari
Published on: 30 July 2025 5:51 PM IST
Saiyaara OTT Release
X

Saiyaara OTT Release (Photo- Social Media)

Saiyaara OTT Release: 18 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, फिल्म ने अपनी रिलीज़ के सिर्फ 11 दिनों में ही 400 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री के साथ ही फिल्म की कहानी भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है, जहां एक तरफ सैयारा बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह भी पता चल चुका है कि सैयारा OTT प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज़ होगी, आइए बताते हैं।

सैयारा OTT पर इस दिन होगी रिलीज़

बता दें कि सैयारा मूवी के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं, यानी कि सैयारा नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी, वैसे जिस तरह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, उसे देख यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म इतनी जल्दी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ नहीं की जाएगी, बता दें कि कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 8 हफ्ते बाद ही ओटीटी पर दस्तक देती है और सैयारा इतना शानदार कलेक्शन कर रही है तो इसे OTT पर भी देर से रिलीज़ किया जाएगा।


बीते दिनों खबरें आईं थी कि सैयारा मूवी सितंबर महीने में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है, वहीं अब इसकी डेट भी सामने आ गई है, लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक सैयारा 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो सकती है, हालांकि मेकर्स द्वारा अभी तक अनाउंस नहीं किया गया है, लेकिन जहां तक है 12 सितंबर को ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि सैयारा OTT पर दिवाली के समय रिलीज़ की जाएगी।

सैयारा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैयारा मूवी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार कलेक्शन कर रही है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा का बजट 45 करोड़ रुपए है, 12 दिनों में वर्ल्‍डवाइड 400 करोड़ रुपये से अध‍िक की ग्रॉस कमाई कर ली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना चुकी है।

1 / 10
Your Score0/ 10
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story