Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा-अंशुमन की शादी में पहुंचेगी मायरा, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के आने वाले एपिसोड में भयंकर ड्रामा होने वाला है, आइए बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 6 July 2025 2:17 PM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming
X

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल इस हफ्ते टीआरपी चार्ट पर दूसरे स्थान पर रहा, शो इन दिनों बेहद दिलचस्प ट्रैक पर है, अरमान अभिरा से कह चुका है कि उसे मूव ऑन कर लेना चाहिए, क्योंकि अरमान अब अभिरा से प्यार नहीं करता, अरमान की बातें सुन अभिरा इतनी हर्ट हो जाती है कि वह अंशुमन को शादी के लिए प्रपोज कर देती है और अंशुमन एक पल में अभिरा के साथ शादी करने के लिए तैयार हो जाता है। वहीं अब आने वाले एपिसोड में भयंकर ड्रामा होने वाला है, आइए बताते हैं।

अभिरा-अंशुमन की शादी में पहुंचेगी मायरा (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo)

अभिरा-अंशुमन की सगाई हो चुकी है, सगाई में अरमान को देख अभिरा बहुत भावुक हो जाती है, अरमान संग उसका रोमांटिक डांस भी होता है। अभिरा दिल पर पत्थर रखकर अंशुमन संग सगाई करती है, वहीं सगाई के दौरान ही अभिरा और अंशुमन की शादी की डेट भी फिक्स कर दी जाती है। दादी सा और अंशुमन की बहन डिसाइड करते हैं कि अंशुमन और अभिरा की शादी कृष की शादी के दिन होगी, दोनों की शादी एक ही मंडप में होगी, यह सुन अभिरा के होश उड़ जाते हैं, वह मना करती है कि इतनी जल्दी शादी की तैयारियां कैसे होगी, लेकिन दादी सा कहतीं हैं कि सब हो जाएगा।


अभिरा और अंशुमन की शादी फ़िक्स हो चुकी है और शादी के दिन अच्छा खासा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जी हां! सोशल मीडिया पर ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसमें लाल जोड़े में सजी धजी अभिरा के साथ मायरा नजर आ रही है। अभिरा और मायरा एक दूसरे के साथ हैं, दोनों टेबल के नीचे बैठकर मिठाई खा रहें हैं, अभिरा मायरा को कुछ बताते नजर आ रही है, पीछे अरमान की भी झलक देखने को मिल रही है, इन तस्वीरों को देख ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिरा और अंशुमन की शादी में मायरा की एंट्री होगी और हो सकता है कि मायरा का सच भी अभिरा के सामने आ जाए, फिलहाल ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी ज्यादा ट्विस्ट से भरपूर होने वाला है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story