Breast Badhane ke Liye Gharelu Upay: हर महिला के काम आएंगे ये असरदार घरेलू उपाय: बिना सर्जरी-इंजेक्शन के बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज

Breast Badhane ke Liye Gharelu Upay: अगर आप नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय।

Ragini Sinha
Published on: 3 July 2025 12:03 PM IST
Breast Badhane ke Liye Gharelu Upay: हर महिला के काम आएंगे ये असरदार घरेलू उपाय: बिना सर्जरी-इंजेक्शन के बढ़ाएं ब्रेस्ट साइज
X

Breast Badhane ke Liye Gharelu Upay: हर महिला चाहती है कि उसका शरीर आकर्षक और संतुलित दिखे। खासकर ब्रेस्ट का आकार महिलाओं के आत्मविश्वास और पहनावे पर खास असर डालता है, लेकिन कई बार हार्मोनल असंतुलन, एस्ट्रोजन की कमी, खराब खान-पान और जेनेटिक कारणों से ब्रेस्ट का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता। ऐसे में महिलाएं कई बार सर्जरी या दवाइयों का सहारा लेने की सोचती हैं। हालांकि, अगर आप नेचुरल तरीके से ब्रेस्ट साइज बढ़ाना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय।

रोजाना ब्रेस्ट की मालिश करें

ब्रेस्ट की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मसल्स में कसाव आता है। जैतून का तेल, नारियल तेल या तिल का तेल हल्का गर्म करके रोजाना 10-15 मिनट तक मालिश करें। इससे ब्रेस्ट की मांसपेशियों की ग्रोथ होती है और धीरे-धीरे आकार में वृद्धि देखी जा सकती है।


मेथी के बीज का सेवन करें

मेथी शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ाने के लिए जानी जाती है। रात में एक चम्मच मेथी के बीज भिगोकर रखें और सुबह उन्हें चबा लें या उनका पानी पी लें। इसके अलावा, मेथी का पेस्ट बनाकर ब्रेस्ट पर लगाना भी लाभकारी हो सकता है।

सोयाबीन को डाइट में शामिल करें

सोयाबीन में प्राकृतिक फाइटो-एस्ट्रोजेन होता है जो हार्मोनल संतुलन बनाने में मदद करता है। यह ब्रेस्ट की ग्रोथ के लिए भी जरूरी होता है। सोया दूध, टोफू या उबले हुए सोयाबीन का सेवन करें।


योग और एक्सरसाइज करें

रोजाना पुश-अप्स, डंबल प्रेस, चेस्ट फ्लाई, वाल प्रेस जैसी एक्सरसाइज से ब्रेस्ट मसल्स मजबूत होती हैं। योग में उष्ट्रासन, भुजंगासन और वृक्षासन जैसे आसन ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद करते हैं। ये ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं।


शतावरी पाउडर लें

शतावरी एक आयुर्वेदिक औषधि है जो महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस को ठीक करने में मदद करती है। रात को दूध में 2-3 ग्राम शतावरी चूर्ण मिलाकर पीने से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो समय लेती है। घरेलू उपायों से धीरे-धीरे असर जरूर दिखता है, लेकिन धैर्य और नियमितता जरूरी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story