TRENDING TAGS :
बारिश में कैसे रखें खुद को सेहतमंद, यहां जानें डॉक्टर द्वारा सुझाए गए आसान और असरदार टिप्स
Monsoon Tips : बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट आती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।
healthy Tips in monsoon season (Social Media)
Monsoon Precautions: मॉनसून का मौसम जहां एक तरफ गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी तरफ यह सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ा देता है।
बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट आती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इसके साथ ही हवा में नमी बढ़ने से वायरस और बैक्टीरिया को फैलने का अनुकूल माहौल मिल जाता है।
मॉनसून में बढ़ती बीमारियां
- वायरल इंफेक्शन: खांसी, गले में खराश, बहती नाक और बुखार आम लक्षण हैं।
- मच्छर जनित रोग: डेंगू और मलेरिया जैसे रोग बारिश के जमा पानी में पनपते मच्छरों से फैलते हैं।
- पानी से फैलने वाली बीमारियां: टाइफाइड, हैजा और हेपेटाइटिस-ए दूषित पानी से होते हैं।
बचाव के उपाय
- भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें और ठंडी जगहों से बचें।
- मच्छरदानी, रिपेलेंट और पूरी बांह के कपड़े पहनें। आसपास पानी जमा न होने दें।
- फिल्टर या उबला हुआ पानी ही पिएं। टंकी की सफाई समय-समय पर करें।
- बाहर का कटा-खुला खाना न खाएं। फल-सब्जियों को अच्छे से धोकर खाएं।
- खाने से पहले और टॉयलेट के बाद हाथ धोएं।
- नमीयुक्त माहौल से बचने के लिए घर में वेंटिलेशन जरूरी है।
- कोई लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
डॉ. सरबजित रे के अनुसार, थोड़ी सी सतर्कता से आप मॉनसून का आनंद बिना बीमार हुए ले सकते हैं।
1 / 9
पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है: -
See Source Article Next Story

