आपकी उंगलियां और नाखून बताएंगे कैसा है आपका लिवर ? जानिए वो लक्षण जो नहीं करने चाहिए नजरअंदाज

Nail Health And Liver: इन संकेतों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी उंगलियां भी लिवर डैमेज का संकेत दे सकती हैं?

Ragini Sinha
Published on: 27 July 2025 10:00 AM IST (Updated on: 27 July 2025 10:00 AM IST)
Nail Health And Liver
X

Nail Health And Liver (Social media)

Nail Health And Liver: लिवर हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन को सही रखने और खून को साफ करने का काम करता है। जब लिवर सही तरह से काम नहीं करता, तो शरीर कई संकेत देने लगता है।

इन संकेतों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी उंगलियां भी लिवर डैमेज का संकेत दे सकती हैं? उंगलियों और नाखूनों में आने वाले कुछ बदलाव लिवर की बीमारी का प्रारंभिक लक्षण हो सकते हैं।


उंगलियों और नाखूनों में लिवर डैमेज के संकेत

नाखूनों का पीला या सफेद होना: अगर आपके नाखून अचानक पीले या सफेद होने लगें, तो यह लिवर की कार्यक्षमता में कमी का संकेत हो सकता है। लिवर डैमेज होने पर शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जो नाखूनों के रंग को बदल देता है।

उंगलियों में सूजन: लिवर सिरोसिस या फेलियर जैसी स्थितियों में शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है। इससे हाथ और विशेषकर उंगलियां सूज जाती हैं या भारी महसूस होती हैं।


हथेलियों में लालिमा: अगर हथेलियों और उंगलियों की जड़ें लाल दिखाई दें, तो इसे पामर एरिथेमा कहा जाता है। यह स्थिति लिवर सिरोसिस या हार्मोनल बदलाव का लक्षण हो सकती है।

नाखूनों में सफेद लकीरें या धब्बे: लिवर की खराबी से शरीर में प्रोटीन का स्तर कम हो सकता है। इसका असर नाखूनों पर सफेद लकीरों या धब्बों के रूप में दिखाई देता है।

नाखूनों का टेढ़ा-मेढ़ा होना: लिवर रोगों जैसे हेपेटाइटिस या सिरोसिस का असर नाखूनों की बनावट पर पड़ता है। नाखून असामान्य रूप से मुड़ सकते हैं या धुंधले हो सकते हैं।

नाखूनों का नीला या बैंगनी रंग: ऑक्सीजन की कमी और लिवर की गंभीर बीमारियों में नाखून नीले या बैंगनी रंग के हो सकते हैं। यह स्थिति तुरंत डॉक्टर को दिखाने की मांग करती है।


अगर आप अपनी उंगलियों या नाखूनों में ऐसे लक्षण देख रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और इलाज लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ragini Sinha
ABOUT THE AUTHOR

Ragini Sinha

Ragini Sinha is a Former News Publisher at Newstrack.com.

Next Story