अमित शाह ने निजामाबाद में हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन किया, किसानों के लिए खुशियों भरी शुरुआत!

Amit Shah Inaugurate Haldi board: अमित शाह ने निजामाबाद में हल्दी बोर्ड का राष्ट्रीय मुख्यालय उद्घाटित किया। मोदी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और हल्दी गुणवत्ता सुधारने के लिए 200 करोड़ रुपये दिए हैं। 2030 तक हल्दी निर्यात 1 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

Harsh Sharma
Published on: 29 Jun 2025 9:06 AM IST (Updated on: 29 Jun 2025 3:34 PM IST)
Amit Shah
X
Amit Shah 

Amit Shah Inaugurate Haldi board:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को निजामाबाद में हल्दी बोर्ड के राष्ट्रीय मुख्यालय का उद्घाटन कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई ने ‘एक्स’ पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले हल्दी बोर्ड की स्थापना की घोषणा की थी और अब इसे पूरा कर दिया गया है। भाजपा ने कहा कि मोदी ने हल्दी की गुणवत्ता सुधारने, अनुसंधान बढ़ाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री एवं तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने तीन दिन पहले कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि केंद्र का लक्ष्य 2030 तक हल्दी के निर्यात को 1 अरब डॉलर तक बढ़ाना है।

निजामाबाद में हल्दी बोर्ड की स्थापना किसानों की लंबी मांग थी और यह चुनावी मुद्दा भी रहा है। भाजपा के सांसद डी. अरविंद ने 2019 में इस वादे के साथ चुनाव जीता था। उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधान परिषद सदस्य और तत्कालीन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को हराया था। डी. अरविंद 2024 में फिर से सांसद चुने गए हैं।

क्या है हल्दी बोर्ड?

हल्दी बोर्ड भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक विशेष निकाय है, जिसका उद्देश्य हल्दी की खेती, उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात को बढ़ावा देना है। इसका गठन खासकर उन क्षेत्रों के किसानों की मदद के लिए किया गया है जहाँ हल्दी एक मुख्य फसल है, जैसे तेलंगाना का निजामाबाद। यह बोर्ड किसानों को तकनीकी सहायता, सही दाम, और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का काम करेगा।

हल्दी किसानों को कैसे होगा फायदा?

हल्दी बोर्ड किसानों को उन्नत खेती की जानकारी, मूल्यवर्धन वाले उत्पाद बनाने की सुविधा और निर्यात में मदद करेगा। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक हल्दी का निर्यात 1 अरब डॉलर तक पहुँचाया जाए। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और भारत का हल्दी बाजार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा।

1 / 8
Your Score0/ 8
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story