TRENDING TAGS :
Bihar Election 2025 में एनडीए को निर्णायक ताकत, महागठबंधन को बड़ा झटका
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज घोषित हो गए है। मतों की गिनती के बाद एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है। महागठबंधन और तेजस्वी यादव को बिहार में बड़ा झटका लगा है।
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 243 सीटों वाले सदन में भाजपा और जदयू मिलकर बहुमत की मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत की है। जबकि नीतीश कुमार की जदयू ने 85 सीट पर जीत हासिल की है। एनडीए के दोनों प्रमुख दलों का प्रदर्शन दिखा रहा है कि जनता ने विकास, स्थिरता और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं महागठबंधन बुरी तरह लड़खड़ा गया है। राजद केवल 25 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस महज 6 सीटों तक ही सीमित रह गई है। यह नतीजे विपक्षी गठबंधन को वोटरों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला और बड़े पैमाने पर उसके पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगी है। वहीं छोटे दलों की बात करें तो लोजपा (रामविलास) ने 19 सीटों के साथ प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवाई है। एआईएमआईएम ने 5 सीटें, हम ने 5 सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें हासिल की हैं। वाम दलों में CPI-ML के खाते में 2, CPI(M) के पास 1, वहीं बीएसपी और आईआईपी को 1-1 सीट पर जीत मिली है। जहां एनडीए को बड़ी ताकत मिली, वहीं महागठबंधन को अप्रत्याशित झटका लगा है।
Live Updates
- 14 Nov 2025 2:35 PM IST
महागठबंधन के घटक दलों को कितनी सीटें मिल रही हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों के मुताबिक, महागठबंधन के सभी घटक दलों को कुल 37 सीटों पर बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इनमें से आरजेडी को 29 सीटें, कांग्रेस को 5 सीटें, लेफ्ट को 3 सीटें, और वीआईपी तथा आईपी गुप्ता की पार्टी IIP को फिलहाल कोई सीट नहीं मिल रही है।
- 14 Nov 2025 1:26 PM IST
चुनाव आयोग के 1 बजे तक के ताजा रुझान
चुनाव आयोग के 1 बजे तक के रुझानों के अनुसार, अब तक बीजेपी 90 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीयू 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आरजेडी 29 सीटों पर आगे है। एलजेपी (आर) भी 20 सीटों पर बढ़त हासिल किए हुए है। कांग्रेस 5 सीटों पर, एआईएमआईएम 5 सीटों पर, और एचएएम 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। सीपीआईएमएल और आरएलएम दोनों 4-4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, सीपीआई और बीएसपी को 1-1 सीट पर बढ़त मिल रही है।
- 14 Nov 2025 12:20 PM IST
पवन सिंह की पत्नी, ज्योति सिंह, फिलहाल पीछे चल रही हैं
काराकाट सीट पर पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी, ज्योति सिंह, फिलहाल पीछे चल रही हैं।
- 14 Nov 2025 12:12 PM IST
काराकाट में ज्योति सिंह पीछे चल रही हैं
काराकाट सीट पर पॉवर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ताजा रुझानों में पीछे चल रही हैं।
- 14 Nov 2025 11:38 AM IST
राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव पीछे
शुरुआती रुझानों में राजद के तेजस्वी यादव आगे चल रहे थे, लेकिन ताजा आंकड़ों के अनुसार अब वे पीछे हो गए हैं। भाजपा के सतीश कुमार ने बढ़त बना ली है और वर्तमान में सीट पर उनका दबदबा नजर आ रहा है।
- 14 Nov 2025 11:25 AM IST
आज बिहार जीत रहा है- नीतीश कुमार
आज बिहार जीत रहा है- नीतीश कुमार
आज विपक्ष की बकवास हार रही है… बिहार का विकास जीत रहा है।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 14, 2025
आज कोई एक नहीं, पूरा बिहार जीत रहा है।#Election2025 #Bihar pic.twitter.com/CGphNGE7jf - 14 Nov 2025 11:22 AM IST
शिवहर विधानसभा सीट पर राजद के नवनीत कुमार पहले बढ़त में थे
शिवहर विधानसभा सीट पर राजद के नवनीत कुमार पहले बढ़त में थे, लेकिन ताजा रुझानों में वह पीछे हो गए हैं।
- 14 Nov 2025 11:12 AM IST
तेजस्वी यादव फिलहाल 893 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं
राघोपुर सीट पर तेजस्वी यादव फिलहाल 893 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
- 14 Nov 2025 11:04 AM IST
तेज प्रताप यादव को महुआ सीट पर बड़ी हार?
महुआ विधानसभा सीट के ताज़ा रुझानों में तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। तीन राउंड की मतगणना के बाद वह चौथे स्थान पर हैं। इस सीट पर चिराग पासवान के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह आगे हैं, आरजेडी के मुकेश कुमार रोशन दूसरे नंबर पर और AIMIM के अमित कुमार तीसरे नंबर पर हैं।
- 14 Nov 2025 10:57 AM IST
तारापुर में सम्राट चौधरी 1,780 वोटों से आगे
बिहार में वोट गिनती जारी। तारापुर सीट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 1,780 वोटों की बढ़त के साथ आगे।

