TRENDING TAGS :
Bihar Election 2025 में एनडीए को निर्णायक ताकत, महागठबंधन को बड़ा झटका
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज घोषित हो गए है। मतों की गिनती के बाद एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है। महागठबंधन और तेजस्वी यादव को बिहार में बड़ा झटका लगा है।
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 243 सीटों वाले सदन में भाजपा और जदयू मिलकर बहुमत की मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत की है। जबकि नीतीश कुमार की जदयू ने 85 सीट पर जीत हासिल की है। एनडीए के दोनों प्रमुख दलों का प्रदर्शन दिखा रहा है कि जनता ने विकास, स्थिरता और नेतृत्व पर भरोसा जताया है। वहीं महागठबंधन बुरी तरह लड़खड़ा गया है। राजद केवल 25 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस महज 6 सीटों तक ही सीमित रह गई है। यह नतीजे विपक्षी गठबंधन को वोटरों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला और बड़े पैमाने पर उसके पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगी है। वहीं छोटे दलों की बात करें तो लोजपा (रामविलास) ने 19 सीटों के साथ प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवाई है। एआईएमआईएम ने 5 सीटें, हम ने 5 सीटें और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें हासिल की हैं। वाम दलों में CPI-ML के खाते में 2, CPI(M) के पास 1, वहीं बीएसपी और आईआईपी को 1-1 सीट पर जीत मिली है। जहां एनडीए को बड़ी ताकत मिली, वहीं महागठबंधन को अप्रत्याशित झटका लगा है।
Live Updates
- 14 Nov 2025 10:32 AM IST
तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 1,780 वोटों से आगे
बिहार में वोटों की गिनती जारी है। तारापुर सीट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 1,780 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
- 14 Nov 2025 10:24 AM IST
मनीष कश्यप पीछे, अभिषेक रंजन और उमाकांत सिंह में कड़ा मुकाबला
चनपटिया विधानसभा सीट पर जनसुराज पार्टी के मनीष कश्यप पहले बढ़त में थे, लेकिन ताजा रुझानों में वह पीछे हो गए हैं। अभी चनपटिया में कांग्रेस के अभिषेक रंजन और भाजपा के उमाकांत सिंह के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।

- 14 Nov 2025 10:22 AM IST
RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव फिलहाल मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं
छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी अभिनेता और RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव फिलहाल मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, जनसुराज पार्टी के रितेश पांडे भी अपनी सीट पर आगे चल रहे हैं और अच्छे पोजिशन में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन दरभंगा की अलीनगर सीट से चुनाव लड़ रही लोक गायिका और BJP प्रत्याशी मैथिली ठाकुर इस समय पीछे चल रही हैं। इस तरह, शुरुआती रुझानों में खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे ने अपने-अपने क्षेत्रों में अच्छी पकड़ बनाई है, जबकि मैथिली ठाकुर को अभी और मेहनत करने की जरूरत है।
- 14 Nov 2025 10:02 AM IST
महुआ सीट पर तेज प्रताप तीसरे स्थान पर
तेज प्रताप अब तीसरे नंबर पर हैं, जबकि LJP (टी) के संजय सिंह आगे चल रहे हैं।
- 14 Nov 2025 9:58 AM IST
RJD के ओसामा शहाब, आगे चल रहे हैं
रघुनाथपुर से शाहबुद्दिन के बेटे, RJD के ओसामा शहाब, आगे चल रहे हैं।
- 14 Nov 2025 9:50 AM IST
मोकामा सीट पर अनंत सिंह JDU के साथ आगे
बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह आगे. वहीं सुरजभान सिंह की पत्नी और RJD प्रत्याशी वीणा देवी पीछे चल रही हैं.
- 14 Nov 2025 9:37 AM IST
महुआ सीट के रुझानों में तेज प्रताप यादव पीछे
Bihar Election Result Live: बिहार चुनाव के महुआ सीट के शुरुआती रुझानों में तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।

- 14 Nov 2025 9:33 AM IST
रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी
चुनाव आयोग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है।
रुझानों के अनुसार सीटों का आंकड़ा इस प्रकार है:
बीजेपी: 20
जेडीयू: 15
आरजेडी: 6
कांग्रेस: 3
लोजपा (रा): 3
- 14 Nov 2025 9:30 AM IST
अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं।
बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में मैथिली ठाकुर अलीगढ़ सीट से आगे चल रही हैं।

- 14 Nov 2025 9:23 AM IST
अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुरुआती रुझानों पर चुप्पी साधी
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शुरुआती रुझानों पर अभी कोई प्रतिक्रिया देना सही नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि अंतिम नतीजे महागठबंधन के पक्ष में आएंगे।

